यूपी का अनोखा रेलवे स्टेशन जहां टिकट खरीदते हैं लेकिन यात्रा नहीं करते, आज जान लीजिए

Aditya Singh

Aug 31, 2024

​सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क​

भारत में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है।

Credit: Istock

​कुल कितने रेलवे स्टेशन​

देशभर में कुल करीब 7349 रेलवे स्टेशन हैं, जिसमें 4073 स्टेशन और 3,276 हॉल्ट हैं।

Credit: Istock

​किस स्टेशन से लोग टिकट खरीदते हैं लेकिन यात्रा नहीं करते​

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा कौन सा रेलवे स्टेशन है जहां लोग टिकट तो खरीदते हैं लेकिन यात्रा नहीं करते हैं।

Credit: Istock

​आप भी नहीं जानते​

अगर आप भी नहीं जानते हैं कि ऐसा कौन सा रेलवे स्टेशन है, जहां लोग टिकट खरीदते हैं लेकिन यात्रा नहीं करते तो यहां जान सकते हैं।

Credit: Istock

You may also like

अब ऐसी दिखती हैं धोनी की बेटी जीवा, यहां...
BTech CS के सेंकेंड ईयर में ही मिली Goog...

​यूपी का ये रेलवे स्टेशन​

बता दें यहां हम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित दयालपुर रेलवे स्टेशन की बात कर रहे हैं।

Credit: Istock

​कब बना ये रेलवे स्टेशन​

दयालपुर रेलवे स्टेशन को बनाने की शुरुआत साल 1954 में हुई थी। उस समय रेल मंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे।

Credit: Istock

​2006 में हो गया था बंद​

इस स्टेशन के निर्माण के बाद लोगों के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाना काफी आसान हो गया था। लेकिन टिकट की कम बिक्री के चलते इसे साल 2006 में बंद करने का फैसला लिया गया था।

Credit: Istock

​हॉल्ट के रूप में शुरू​

हालांकि दयालपुर और इसके आसपास के लोगों द्वारा रेलवे स्टेशन को फिर से शुरू करने की मुहिम चलाई गई। इसके बाद साल 2022 मे दोबारा इस रेलवे स्टेशन को हॉल्ट के रूप में खोला गया।

Credit: Istock

​चंदा जुटाकर खरीदते हैं टिकट​

इसके बाद से यहां के लोग चंदा जुटाकर न्यूनतम टिकट बिक्री का टारगेट पूरा करते हैं।


Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: अब ऐसी दिखती हैं धोनी की बेटी जीवा, यहां से कर रही स्कूलिंग

ऐसी और स्टोरीज देखें