Sep 23, 2024
भारत की सबसे लंबी और पवित्र नदी गंगा के बारे में तो आपने स्कूल के दिनों में पढ़ा ही होगा।
Credit: Canva
गंगा नदी हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी तक 2525 किलोमीटर का सफर तय करती है।
लेकिन क्या आप ये जानते हैं भारत की सबसे लंबी नहर कौन सी है और ये किस राज्य में बहती है?
इस तरह के सवाल परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं। ऐसे में आपको इसका जवाब पता होना चाहिए।
सबसे पहले ये जान लें कि नहर एक मानव निर्मित मार्ग है, जिसका प्रयोग सिंचाई व अन्य कामों के लिए किया जाता है।
भारत की सबसे लंबी नहर का नाम इंदिरा गांधी नहर है। यह दुनिया की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना भी है।
इन नहर का उद्गम सतलुज नदी पर हरिके बांध से होता है और यह राजस्थान के थार रेगिस्तान तक जाती है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंदिरा नहर की कुल लंबाई लगभग 649 किलोमीटर है।
ये नहर 167 किलोमीटर पंजाब और हरियाणा और 492 किलोमीटर राजस्थान में बहती है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स