May 20, 2025
By: Ankita Pandey
देश के टॉप स्कूलों की बात हो तो दून स्कूल से लेकर धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल सहित कई नाम दिमाग में आते हैं।
Credit: Canva
लेकिन क्या आप ये जानते हैं दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में स्थित है।
Credit: Canva
यहां हम जिस स्कूल की बात कर रहे हैं, उसे सिटी मोंटेसरी स्कूल (City Montessori) के नाम से जाना जाता है।
Credit: Canva
सिटी मोंटेसरी स्कूल को सबसे बड़े स्कूल का रिकॉर्ड स्टूडेंट्स की संख्या के लिहाज से दिया गया है।
Credit: Canva
CMS की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, वर्तमान में इस स्कूल में 62 हजार से अधिक स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं।
Credit: Canva
बता दें कि सिटी मोंटेसरी स्कूल का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है।
Credit: Canva
सिटी मोंटेसरी स्कूल की स्थापना साल 1959 में डॉ. जगदीश गांधी और डॉ. भारती गांधी ने की थी।
Credit: Canva
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वर्तमान में इस स्कूल के लखनऊ शहर में 21 कैंपस हैं।
Credit: Canva
सीएमएस को 2002 में 'यूनेस्को प्राइज फॉर पीस' अवॉर्ड से नवाजा गया था। सीएमएस यह पुरस्कार प्राप्त करने वाला एकमात्र स्कूल है।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स