इस स्टेशन से चली थी भारत की पहली रेलवे, 21 तोपों की मिली थी सलामी

Neelaksh Singh

May 31, 2025

​देश का पहला रेलवे स्टेशन​

भारत में सबसे बड़ा सरकारी विभाग रेलवे है, इंडियन रेलवे का नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है।

Credit: TNN

​भारत का पहला रेलवे स्टेशन​

पर क्या आप जानते हैं भारत की पहली ट्रेन कब चली थी, कहां से चली थी और कहां तक चली थी? चलिए जानते हैं। साथ ही ये भी जानेंगे भारत का पहले रेलवे स्टेशन कौन सा था?

Credit: TNN

​भारत का पहला रेलवे स्टेशन किस राज्य में है​

भारत का पहला रेलवे स्टेशन मुंबई, महाराष्ट्र में है। इस स्टेशन को सबसे पहले बोरी बंदर रेलवे स्टेशन नाम से जाना जाता था।

Credit: TNN

​भारत की पहली ट्रेन कब चली​

देश की पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को चलाई गई। इसी दिन इस ट्रेन का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

Credit: TNN

You may also like

भारत में पहली बार क्रिकेट कब खेला गया था...
10 देशों से गुजरती है दुनिया की ये नदी, ...

​बोरी बंदर रेलवे स्टेशन का वर्तमान नाम​

बोरी बंदर स्टेशन को 1888 में फिर से बनाया गया, तब इसका नाम 'विक्टोरिया टर्मिनस' किया गया, फिर 1996 में तत्कालीन भारत सरकार ने इसका नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस कर दिया गया।

Credit: TNN

​2017 में फिर बदला नाम​

इसके बाद 2017 में वर्तमान भारतीय सरकार ने इसमें एक बार फिर से संशोधन किया और इसका नाम बदलकर 'छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस' कर दिया।

Credit: TNN

​ट्रेन कितने डिब्बे की थी?​

इस 14 डिब्बों वाली ट्रेन ने बोरी बंदर से ठाणे स्टेशन तक की दूरी तय की।

Credit: TNN

​कितने यात्रियों को लेकर चली थी ट्रेन​

इसमें 400 यात्रियों ने सफर किया था।

Credit: TNN

​21 तोपों की सलामी​

बोरी बंदर स्टेशन पर 21 तोपों की सलामी के साथ भारत की पहली ट्रेन दोपहर 3.30 बजे चली थी।

Credit: TNN

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत में पहली बार क्रिकेट कब खेला गया था, आपको भी नहीं पता

ऐसी और स्टोरीज देखें