Jun 19, 2025
By: Ankita Pandeyइकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) ने हाल ही में 'ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2025' जारी किया है।
Credit: Canva
यह इंडेक्स स्थिरता, स्वास्थ्य सेवा, संस्कृति और पर्यावरण, शिक्षा, और बुनियादी ढांचे जैसे पांच प्रमुख मानकों के आधार पर 173 शहरों का मूल्यांकन करता है।
Credit: Canva
इस रैंकिंग का उद्देश्य लोगों को रहने और काम करने के लिए सबसे उपयुक्त शहरों की पहचान करने में मदद करना है।
Credit: Canva
'ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2025 के अनुसार, डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन दुनिया का सबसे रहने योग्य शहर है।
Credit: Canva
कोपेनहेगन ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान प्राप्त किया, जो पिछले तीन सालों से टॉप पर था।
Credit: Canva
रैंकिंग में वियना और स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न चौथे स्थान पर है।
Credit: Canva
स्विट्जरलैंड का जेनेवा पांचवें स्थान पर है। जबकि, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी ने छठे स्थान पर जगह बनाई है।
Credit: Canva
इसी तरह लिस्ट में अगला नाम ओसाका (जापान), ऑकलैंड (न्यूजीलैंड), एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया) और वैंकूवर (कनाडा) का है।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स