Nov 02, 2025

कौन सा फल जो खट्टा नहीं मगर फिर भी Vitamin C से होता है भरपूर?

Kusum Bhatt

​फायदेमंद होते हैं खट्टे फल​

​ये तो सभी जानते हैं कि फल फ्रूट्स सेहत के लिए कितने अच्छे होते हैं। मगर सिट्रिक फ्रूट्स यानी खट्टे फलों की बात की जाए तो ये शरीर के लिए बेहद ही लाभकारी होते हैं।


Credit: iStock

​क्यों जरूरी होते हैं खट्टे फल​

डॉक्टर भी अकसर खट्टे फलों को खाने की सलाह देते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि डॉक्टर ऐसी सलाह क्यों देते हैं? इसकी वजह है इन फलों का विटामिन सी से भरपूर होना।

Credit: iStock

​खट्टा नहीं होता है ये फल​

खट्टे फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि ऐसा भी एक फल है, जो खट्टा नहीं होता ना ही रसीला होता है। मगर फिर भी इसमें प्रचूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है।

Credit: iStock

​कौन सा है ये फल? ​

जी हां! अकसर खट्टे फल ही विटामिन सी का स्त्रोत माने जाते रहे हैं। मगर एक फल ऐसा भी है जो स्वाद में दूर दूर तक खट्टा नहीं होता। मगर बावजूद इसके ये फल विटामिन सी का बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है।

Credit: iStock

You may also like

रात के अंधेरे मे क्यों चमकता है जुगनू, ज...
किस चीज से डरते हैं बंदर, जानकर हंसी आ ज...

​विटामिन सी का स्रोत है अमरूद ​

ये फल कोई और नहीं बल्कि अमरूद है। अमरूद एक ऐसा फल है जो स्वाद में तो बिल्कुल भी खट्टा नहीं होता मगर इसमें प्रचूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। ये सेहत के लिए बेहद अच्छा है।

Credit: iStock

​अमरूद में कितना विटामिन C? ​

​100 ग्राम अमरूद में लगभग 228 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। ये आपकी दैनिक जरूरत के दोगुने से भी ज्यादा है। ये संतरे की तुलना में लगभग चार गुना से भी ज्यादा है और साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। ​

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: रात के अंधेरे मे क्यों चमकता है जुगनू, जान लीजिए कारण

ऐसी और स्टोरीज देखें