May 18, 2025
भारत में कुल 792 जिले हैं। जिसमें 28 राज्यों में 752 जिले और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में 45 जिले हैं।
Credit: Istock
प्रत्येक जिले व शहर में तमाम प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी और कॉलेज हैं।
Credit: Istock
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा कौन सा शहर है जहां 5 यूनिवर्सिटी और 200 कॉलेज हैं।
Credit: Istock
अगर आप भी नहीं जानते हैं कि किस शहर में 5 विश्वविद्यालय और 200 कॉलेज हैं तो यहां जान लीजिए।
Credit: Istock
बता दें वाराणसी इकलौता ऐसा शहर है जहां पांच यूनिवर्सिटी और 200 से ज्यादा कॉलेज हैं। कहते हैं कि यह शहर 16 विद्याओं का सबसे बड़ा केंद्र है।
Credit: Istock
एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 के मुताबिक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय टॉप 5 यूनिर्सिटी की लिस्ट में शामिल है। यहां हर साल लाखों की संख्या में छात्र एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं।
Credit: Istock
वाराणसी में स्थित दूसरा विश्वविद्यालय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ है। यह उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े स्टेट यूनिवर्सिटी में से एक है। इससे करीब 400 से ज्यादा कॉलेज संबद्ध हैं।
Credit: Istock
वहीं वाराणसी में विश्व का सबसे बड़ा संस्कृत विश्वविद्यालय है। साथ ही वाराणसी के सारनाथ में स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, विश्वविद्यालय काफी मशहूर है। इसके अलावा वाराणसी में पांचवी सबसे बड़ा विश्वविद्यालय अल-जामिया-तुस-सलाफिया है।
Credit: Istock
यहां BHU, MGKVP के अलावा पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज भी हैं। कहा जाता है कि यहां छोटे बड़े मिलाकर 200 से ज्यादा कॉलेज हैं।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स