Mar 19, 2026
इस समय मिडिल ईस्ट में बहुत कुछ हो रहा है, और सभी के बारे में पढ़ना-लिखना जरूरी है। ये टॉपिक भी मिडिल ईस्ट से जुड़ा है।
Credit: canva
इजरायल ने 18 मार्च को ईरान के साउथ पार्स (South Pars) गैस फील्ड पर हमला किया। बता दें, ये दुनिया का सबसे बड़ा गैस फील्ड है।
Credit: canva
अमेरिका इजरायल ईरान के इस युद्ध में ऐसा पहली बार है जब ईरान में प्राकृतिक गैस भंडार को निशाना बनाया गया है।
Credit: canva
आइए जानते हैं साउथ पार्स इतना अहम क्यों है, और इस पर हमले को क्यों खतरनाक बताया जा रहा है।
Credit: canva
'साउथ पार्स' ईरान के ऊर्जा उत्पादन का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है, ये इतना जरूरी है कि इसे ईरान की अर्थव्यवस्था का रीढ़ माना जाता है।
Credit: canva
ईरान में मौजूद सबसे बड़ा गैस फील्ड (South Pars) दुनिया का लगभग 10-15 पर्सेंट गैस भंडार के बराबर है।
Credit: canva
इस गैस फील्ड की खोज 1990 में की गई थी। यह करीब 9700 वर्ग किमी इलाके में फैला है।
Credit: canva
इसका 3700 वर्ग किमी (साउथ पार्स) हिस्सा ईरान में और 6 हजार वर्ग किमी (नॉर्थ फील्ड) कतर के इलाके में है।
Credit: canva
इस पूरे इलाके में 1800 ट्रिलियन क्यूबिक फीट गैस के भंडार हैं। ये कितना बड़ा है, इसका अंदाजा इसी से लगा लीजिए कि इससे पूरी दुनिया की 13 साल तक ऊर्जा जरूरतें पूरी हो सकती हैं या 35 साल तक बिजली उत्पादन किया जा सकता है।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स