May 06, 2026
बिहार के भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाला 'विक्रमशिला सेतु' क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद उसे पूरी तरह बंद करना पड़ा।
Credit: TNN
ये सेतु भारत की सबसे बड़ी और पवित्र नदी गंगा पर बना है।
Credit: TNN
हाल ही में पुल का एक बड़ा हिस्सा गंगा नदी में गिर गया। ऐसे में प्रशासन ने दोनों ओर से यातायात बंद कर दिया।
Credit: TNN
'विक्रमशिला सेतु' उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल है। जहां से रोजाना हजारों गाड़ियां निकलती थीं। इसीलिए इसे बिहार की जीवनरेखा माना जाता है।
Credit: TNN
'विक्रमशिला सेतु' बरारी घाट (भागलपुर) को नौगछिया से जोड़ता है। यह लगभग 4.7 किलोमीटर लंबा है। इसका उद्घाटन 2001 में हुआ था।
Credit: TNN
'विक्रमशिला सेतु' बंद होने के बाद अब वाहनों को मुंगेर के रास्ते डायवर्ट किया जा रहा है। इससे लोगों को अधिक दूरी और समय झेलना होगा।
Credit: TNN
अब कई वाहन वैकल्पिक मार्ग के रूप में पश्चिम बंगाल के धुलियान होते हुए मुंगेर के रास्ते बिहार पहुंच रहे हैं। इस दौरान उन्हें लगभग 140 से 150 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे परिवहन लागत और समय दोनों बढ़ गए हैं।
Credit: TNN
'विक्रमशिला सेतु' बंद होने से तमाम समस्या आ रही हैं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या की बात करें, तो इसका सीधा असर झारखंड के पाकुड़ जिले के पत्थर व्यवसाय पर पड़ा है।
Credit: TNN
जिले के महेशपुर, रद्दीपुर, हिरणपुर, पाकुड़िया और पाकुड़ क्षेत्र के विभिन्न खनन इलाकों से प्रतिदिन लगभग 250 से 300 ट्रक पत्थर बिहार में भेजे जाते थे।
Credit: TNN
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स