Jan 06, 2026
भारत का सोमनाथ मंदिर इस समय चर्चा में है, ये भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। बावजूद इसके कई लोगों को नहीं पता कि भारत का ये प्रसिद्ध मंदिर भारत के किस जिले में आता है।
Credit: canva
सोमनाथ मंदिर भारत के गुजरात राज्य के 'प्रभास पाटन' में स्थित है।
Credit: canva
क्या आप जानते हैं ये 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है।
Credit: canva
सोमनाथ मंदिर का उल्लेख द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र में सबसे पहले आता है- "सौराष्ट्रे सोमनाथं च"। इसका अर्थ है कि सोमनाथ को प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में सर्वोच्च स्थान दिया गया है।
Credit: canva
सोमनाथ मंदिर पर 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे हो गए हैं, यही वजह है कि ये मंदिर खबरों में है।
Credit: canva
इस अवसर पर PM Modi ने सोमनाथ मंदिर को लेकर एक लेख लिखा है, जिसमें इस मंदिर के तोड़ने और फिर से इसे बनाने की कहानी का जिक्र है।
Credit: canva
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में सोमनाथ में 8 से 11 जनवरी तक कई आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को सोमनाथ का दौरा करेंगे।
Credit: canva
1026 में महमूद गजनवी ने भारत के धार्मिक और सभ्यतागत प्रतीक को नष्ट करने के लिए इस मंदिर पर आक्रमण किया था। इस दौरान भारी हिंसा हुई, नगर के लोगों पर अत्याचार हुए और मंदिर को बड़ा नुकसान पहुंचाया गया।
Credit: canva
1890 के दशक में स्वामी विवेकानंद ने सोमनाथ का दौरा किया। 1897 में चेन्नई में दिए अपने भाषण में उन्होंने कहा कि सोमनाथ जैसे मंदिर भारत के इतिहास और राष्ट्रीय चेतना को किताबों से बेहतर समझाते हैं।
Credit: canva
आजादी के बाद 1947 में सरदार वल्लभभाई पटेल सोमनाथ पहुंचे। दिवाली के समय मंदिर की स्थिति देखकर वे इतने व्यथित हुए कि उन्होंने वहीं घोषणा कर दी कि सोमनाथ का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स