Dec 06, 2024
ढेरों प्रयत्न करने के बाद भी सुबह एक फिक्स समय पर उठकर पढ़ाई शुरू नहीं हो पाती है।
Credit: canva
जबकि बड़े बुजुर्ग कह गए हैं कि सुबह समय में पढ़ाई करना सबसे बढ़िया होता है, क्योंकि इस समय दिमाग पूरी तरह से ताजा होता है, दिनभर का कोई विचार आपको डिस्टर्ब नहीे करता।
Credit: canva
छात्र सर्दियों के दिनों में रोजाना अलार्म लगाते हैं, और रोजाना उठते ही उसे काट देते हैं और फिर सो जाते हैं, परिणाम ये होता है कि कब 1 से 2 बहुमूल्य घंटे बीत जाते हैं, पता नहीं चलता।
Credit: canva
ऐसे में Physics Wallah शानदार जुगाड़ बताया है, जो किसी रामबाण से कम नहीं है, आप भी आज से ट्र्राई करें।
Credit: canva
alakh pandey सर ने बताया कि यदि छात्र जल्दी सुबह या एक फिक्स टाइम पर उठना चाहते हैं, तो अलार्म लगाएं, लेकिन अपने फोन को दूर रखें।
Credit: canva
फोन इतनी दूर होना चाहिए कि यदि आप हाथ बढ़ाकर अलार्म काटना चाहे तो ऐसा न कर पाएं, बल्कि आपको बेड छोड़कर उठना पड़े।
Credit: canva
अगर आपने ऐसा किया तो मानकर चलिए कोई दोबारा बेड पर सोने के लिए नहीं जाएगा, उसका दिमाग और मन अब एक्टिव हो चुका है।
Credit: canva
ये आप भी जानते हैं कि आप दिल से उठकर पढ़ना चाहते हैं, लेकिन आलस ऐसा नहीं करने देता, बिस्तर पर लेटे हुए अलार्म काटकर दोबारा सोना आसान है, लेकिन पूरी तरह खड़े होने के बाद शायद ही कोई दोबारा से सोएगा।
Credit: canva
आखिर में ये बात जरूर याद रखिए कि आपको सुबह के समय का फायदा उठाने के लिए रात में उचित समय पर सोना भी जरूरी है, ताकि आप 6 या 7 घंटे की नींद पूरी कर सकें।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स