Jun 22, 2025
यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित किया जाता है।
Credit: Canva
एनटीए की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार, जून और दिसंबर में आयोजित की जाती है।
Credit: Canva
यूजीसी नेट परीक्षा भारत में उच्च शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Credit: Canva
इस परीक्षा का उद्देश्य भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्रदान करना है।
Credit: Canva
यूजीसी नेट पास करने के बाद आप भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Credit: Canva
हालांकि, नियुक्ति के लिए नेट के साथ ही संबंधित संस्थान की चयन प्रक्रिया को भी सफलतापूर्वक पूरा करना होता है।
Credit: Canva
यदि आप नेट परीक्षा में अच्छी रैंक प्राप्त करते हैं, तो आपको जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) मिल सकती है।
Credit: Canva
बता दें कि JRF की राशि 31000 से बढ़ाकर 37000 रुपए की गई है। वहीं, SRF की राशि 35000 से 42000 रुपए की गई है।
Credit: Canva
यूजीसी नेट के बाद करियर के कई रास्ते खुलते हैं लेकिन नौकरी के लिए अधिक प्रयास और तैयारी की आवश्यकता होती है।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स