Sep 07, 2024
घड़ी का आविष्कार होने से पहले लोग सूर्य को देखकर समय का अंदाजा लगाते थे।
Credit: Canva
वहीं, रात के वक्त चांद और सितारों का सहारा लेकर समय का पता लगाया जाता था।
घड़ी के आविष्कार के बाद अंग्रेजी में समय बताने के लिए 'o'clock' का इस्तेमाल किया जाने लगा।
ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आना लाजमी है कि आखिर ये 'o'clock' का क्या मतलब होता है?
अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो चलिए आज हम आपको इसका सही मतलब बताते हैं।
दरअसल, अंग्रेजी में 'o'clock' का मतलब 'ऑफ द क्लॉक' (Of the clock) होता है।
जब घड़ी का आविष्कार हुआ था तब लोग समय बताने के लिए '3 ऑफ द क्लॉक' प्रारूप का इस्तेमाल करते थे।
ऐसा इसलिए किया जाता था, जिससे घड़ी के समय को धूपघड़ी से अलग बताया जा सके।
समय के साथ इस वाक्यांश को छोटा करके "3 o'clock" कर दिया गया, जिसमें "ऑफ द" केवल "o" बन गया।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स