Apr 10, 2025
एनआईए का नाम बहुत बार सुना होगा, क्या आपको पता है, ये क्या है, इसका काम क्या है, और कैसे होता है इसमें सेलेक्शन
Credit: TNN
NIA का पूरा नाम राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) है। एनआईए का मुख्यालय नई दिल्ली में है
Credit: TNN
NIA की स्थापना राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 के तहत 26/11 मुंबई हमलों के मद्देनजर केंद्रीय आतंकवाद निरोधी कानून प्रवर्तन एजेंसी के रूप में की गई थी।
Credit: TNN
ये एजेंसी भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और अखंडता, राज्य की सुरक्षा, विदेशी राज्यों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों, एनआईए अधिनियम, 2008 की अनुसूची में निर्दिष्ट अंतर्राष्ट्रीय संधियों से संबंधित मामलों आदि को प्रभावित करने वाले अपराधों की जांच और मुकदमा चलाती है।
Credit: TNN
इसके अलावा, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908, मानव तस्करी, साइबर आतंकवाद और शस्त्र अधिनियम, 1959 से संबंधित अपराधों की जांच के लिए एनआईए के कार्यक्षेत्र का भी विस्तार किया गया है।
Credit: TNN
एनआईए के पास वर्तमान में कुल 1901 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 664 पद पिछले पांच वर्षों के दौरान स्वीकृत किए गए हैं।
Credit: TNN
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की भर्ती आमतौर पर कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली सीजीएल परीक्षा के जरिये होती है।
Credit: TNN
हालांकि लिखित परीक्षा पास करने के बाद चिकित्सा/शारीरिक परीक्षण और साक्षात्कार भी क्लियर करना होता है।
Credit: TNN
एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों ने अर्थशास्त्र/सांख्यिकी/ गणित को अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए।
Credit: TNN
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स