Jun 18, 2025
By: Ankita Pandeyदेश में कई ऐसे एग्जाम होते हैं, जिनका रिजल्ट परसेंटेज या परसेंटाइल पर आधारित होता है।
Credit: Canva
ज्यादातर स्टूडेंट्स परसेंटेज और परसेंटाइल को एक ही समझते हैं लेकिन असल में ऐसा नहीं है।
Credit: Canva
सबसे पहले ये जान लीजिए कि परसेंटेज का अर्थ 100 के आधार पर निकाला गया मान होता है।
Credit: Canva
वहीं, किसी भी स्टूडेंट् का परसेंटाइल यह दर्शाता है कि उसने अन्य लोगों के बीच कहां स्थान पाया है।
Credit: Canva
परसेंटेज बताता है कि कुल कितने प्रतिशत भाग प्राप्त हुआ। यह व्यक्तिगत स्कोर को कुल अंकों के अनुपात में बताता है।
Credit: Canva
वहीं, परसेंटाइल ये तुलना करता है कि आपसे कम प्रदर्शन करने वाले कितने प्रतिशत प्रतिभागी थे।
Credit: Canva
मान लीजिए कि किसी परीक्षा में एक स्टूडेंट ने 100 में से 70 अंक लिए तो उसकी परसेंटेज 70% है।
Credit: Canva
वहीं, 70वां परसेंटाइल मतलब आपने परीक्षा में उपस्थित 100 में से 70 लोगों से बेहतर किया है।
Credit: Canva
परसेंटेज आपके व्यक्तिगत मेहनत और परिणाम को दर्शाता है। वहीं, परसेंटाइल आपकी रैंक और स्थिति का संकेत देता है।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स