Jan 13, 2025
एनएसजी और एसपीजी कमांडो को देश की सबसे ताकतवर फोर्सेज में से एक माना जाता है।
Credit: twitter
एसपीजी कमांडो हमेशा प्रधानमंत्री व पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। जबकि एनएसजी का कार्य काउंटर टेररिज्म और वीआई व वीवीआईपी शख्सियतों की सुरक्षा करना होता है।
Credit: twitter
लेकिन क्या आप जानते हैं कि एनएसजी और एसपीजी कमांडो में क्या अंतर होता है। किसे ज्यादा सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं।
Credit: twitter
बता दें NSG का फुलफॉर्म नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (National Security Guard) और SPG का फुलफॉर्म स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (Special Protection Group) होता है।
Credit: twitter
एनएसजी और एसपीजी कमांडो के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन डायरेक्ट नहीं किया जाता है। एनएसजी की भर्ती सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स और राज्य पुलिस से डेप्यूटेशन से की जाती है।
Credit: twitter
वहीं एसपीजी कमांडो की भर्ती भारतीय पुलिस सेवा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों से की जाती है। इसके लिए उम्मीदवारों को 90 दिन की कड़ी ट्रेनिंग के दौर से गुजरना होता है।
Credit: twitter
एक एनएसजी कमांडो की ड्यूटी 5 साल तक होती है। ट्रेनिंग के बाद 3 साल की अवधि के लिए चुना जाता है। हालांकि बाद में इसे दो साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
Credit: twitter
एसपीजी कमांडो को 6 साल की अवधि के लिए चुना जाता है। इसके बाद इन्हें इनके संबंधित डिपार्टमेंट वाप भेज दिया जाता है।
Credit: twitter
एनएसजी और एसपीजी के सैलरी की बात करें तो यहां रैंक वाइज अलग अलग सैलरी दी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनएसजी के महानिदेशक को हर महीने 2 से 3 लाख रुपये दिए जाते हैं। वहीं एसपीजी कमांडो की सैलरी 84236 से 244632 रुपये होती है।
Credit: twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स