Aug 04, 2024
गणतंत्र दिवस और स्वंतत्रता दिवस दोनों ही देश के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिन हैं।
Credit: Canva
हालांकि, बहुत से लोग स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं।
बता दें कि ये दोनों ही दिवस अलग हैं और इन्हें मनाने का तरीका भी अलग-अलग होता है।
दरअसल, 15 अगस्त 1947 को हमारे देश भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी।
इस वजह से यह दिन स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के रूप में मनाया जाता है।
वहीं, 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। इस अवसर पर राष्ट्रपति राजपथ पर झंडा फहराते हैं।
इस वजह से हर साल यह दिन गणतंत्र दिवस (Republic Day) के रूप में मनाया जाता है।
गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर कार्यक्रम का आयोजन होता है और झांकियां निकाली जाती हैं।
जबकि, 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्रचीर से देश को संबोधित करते हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स