IIT और IIIT में क्या है अंतर, किसे माना जाता है हाई रेटेड

Neelaksh Singh

Sep 10, 2024

​IIT का पूरा नाम​

यहां IIIT का पूरा नाम Indian Institutes of Information Technology है। जबकि IIT का पूरा नाम Indian Institutes of Technology से है। दोनों में अंतर जानें

Credit: canva

फ्री में करें CA की तैयारी

​क्या है IIT​

पहले बात IIT की करते हैं, जिसे हिंदी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कहते हैं। यह भारत में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी-ओरिएन्टेड इंस्टीट्यूट्स का एक समूह है।

Credit: canva

Khan Sir सक्सेस स्टोरी

​क्यों नामी है आईआईटी संस्थान​

आईआईटी संस्थान अपनी विश्वस्तरीय शिक्षा के लिए जाने जाते हैं। आईआईटी में अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, यहां की फैकल्टी अपने अपने संकाय में हाई क्वालिफाइड है।


Credit: canva

​कौन ले सकता है एडमिशन​

सामान्य श्रेणी के छात्र के पास 12वीं का (गणित, भौतिकी अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ा हो और रसायन विज्ञान/जीव विज्ञान या जैव प्रौद्योगिकी में से भी एक विषय पढ़ा हो) प्रमाणपत्र।

Credit: canva

You may also like

Microsoft में जॉब देकर छा गया MP का ये क...
लखनऊ के 7 टॉप स्कूल, एडमिशन के लिए लगती ...

​12वीं में 75 प्रतिशत जरूरी​

सामान्य श्रेणी के छात्रों ने 12वीं या समकक्ष परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक जरूर हासिल किए हों। इसके अलावा अच्छे स्कोर के साथ जेईई एडवांस्ड क्लियर किया हो।

Credit: canva

​एसएसी एसटी छात्रों के लिए 65 प्रतिशत जरूरी​

एससी एसटी छात्रों के लिए भी यही योग्यता है लेकिन उनके लिए 65 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं या इस वर्ग के उम्मीदवारों को संबंधित कक्षा XII के शीर्ष 20 पर्सेंटाइल में होना चाहिए।

Credit: canva

​क्या है ट्रिपल आईआईआईटी​

अब बात ट्रिपल आईआईआईटी की, जिसे हिंदी में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) कहते हैं। यह भारत में तकनीकी संस्थानों का एक समूह है, जो सूचना प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करता है।

Credit: canva

​क्या है ट्रिपल आईआईआईटी​

केंद्र सरकार ने स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी शिक्षा प्रदान करने के लिए IIIT की स्थापना की थी। IIIT में प्रवेश के मानदंड परिसर और कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग होते हैं।

Credit: canva

​कौन ले सकता है एडमिशन​

उदाहरण के लिए, आईआईआईटी बैंगलोर में बी.टेक. और इंटीग्रेटेड एम.टेक. कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए गणित विषय के साथ 10+2 में प्रथम श्रेणी की आवश्यकता होती है।

Credit: canva

​IIT IIIT में अंतर​

ध्यान रहे यह दोनों संस्थान भारत के टॉप के इंस्टीट्यूट्स हैं। इनमें मुख्य अंतर कोर्स को लेकर है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: Microsoft में जॉब देकर छा गया MP का ये कॉलेज, मिला इतने लाख का पैकेज

ऐसी और स्टोरीज देखें