May 31, 2025

By: Ankita Pandey

पूर्ण और संपूर्ण में क्या होता है अंतर, हिन्दी के जानकार ही बता पाएंगे जवाब

हिन्दी के शब्द

हिन्दी के कई ऐसे शब्द हैं, जो लिखने और पढ़ने में एक जैसे लगते हैं लेकिन उनका मतलब अलग अलग होता है।





Credit: Canva

पूर्ण और संपूर्ण



​ऐसे ही हिन्दी के दो शब्द पूर्ण और संपूर्ण भी हैं। ज्यादातर लोग इन शब्दों के बीच कंफ्यूज हो जाते हैं।


Credit: Canva

दोनों के बीच अंतर

अगर आपको भी पूर्ण और संपूर्ण के बीच सही अंतर नहीं पता तो चलिए आज हम आपको बताते हैं।


Credit: Canva

उपयोग में अंतर

पूर्ण और संपूर्ण दोनों ही शब्दों का अर्थ 'पूरा' या 'पूरी तरह से' होता है लेकिन उनके उपयोग में थोड़ा अंतर है।


Credit: Canva

You may also like

इस स्टेशन से चली थी भारत की पहली रेलवे, ...
भारत में पहली बार क्रिकेट कब खेला गया था...

संपूर्ण का अर्थ

संपूर्ण किसी चीज की समग्रता या सम्पूर्णता को दर्शाता है, जिसमें कोई भी आवश्यक तत्व शेष न हो।


Credit: Canva

पूर्ण का अर्थ



​वहीं, पूर्ण का अर्थ है कि कोई चीज पूरी तरह से भरी हुई है या किसी काम को पूरा कर लिया गया है।


Credit: Canva

संपूर्ण का उपयोग

संपूर्ण शब्द का उपयोग किसी वस्तु, विचार या समूह की पूरी स्थिति को दर्शाने के लिए किया जाता है।


Credit: Canva

पूर्ण का उपयोग



​जबकि, पूर्ण शब्द का उपयोग किसी कार्य या प्रक्रिया के समाप्त होने को दर्शाने के लिए किया जाता है।


Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इस स्टेशन से चली थी भारत की पहली रेलवे, 21 तोपों की मिली थी सलामी

ऐसी और स्टोरीज देखें