Army और CRPF में क्या है अंतर, किसमें मिलती है ज्यादा सैलरी

Neelaksh Singh

Oct 08, 2025

​Army aur CRPF mein antar​

Army हो या CRPF दोनों ही देश व हमारी सुरक्षा करती हैं, देशवासी होने के नाते हमें इनके बीच के अंतर के बारे में पता होना चाहिए। भारतीय सेना यानी Army देश की सीमाओं पर दुश्मनों से लड़ती हैं।

Credit: Canva

​दोनों का काम मातृभूमि की रक्षा​

CRPF देश के भीतर से देश को सुरक्षित रखती है। यानी दोनों ही मातृभूमि की रक्षा करती हैं, लेकिन जिम्मेदारियों में अंतर है।

Credit: Canva

​Army का काम​

Army दूसरे देशों से युद्ध, सीमा विवाद और आपातकालीन परिस्थितियों में भूमिका निभाती है।

Credit: Canva

​Army का रोल​

इसके अलावा जरूरत पड़ने पर प्राकृतिक आपदाओं में राहत कार्य और शांति स्थापना में भी आर्मी के लोग अपना रोल निभाते हैं।

Credit: Canva

You may also like

हवाई जहाज के टायर में कौन सी हवा होती है...
कौन देता है नोबेल पुरस्कार, कैसे हुई इसक...

​CRPF का काम​

CRPF की हिंदी है — केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, ये देश के अंदरूनी हालात को संभालने का काम करती है।

Credit: Canva

​CRPF का रोल​

जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना, चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और दंगों जैसी परिस्थितियों से निपटने में CRPF के जवान उम्मीदों पर खड़े उतरते हैं।

Credit: Canva

​Army में चयन​

आर्मी में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट अनिवार्य है। ज्वाइनिंग के बाद एक कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा करना होता है।

Credit: Canva

​CRPF में चयन​

CRPF में भी चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और मेडिकल टेस्ट से होता है। बस इनके प्रशिक्षण की अवधि आर्मी के अपेक्षा कुछ कम हो सकती है।

Credit: Canva

​सैलरी व सुविधाएं​

आर्मी में एक सैनिक की शुरुआती सैलरी लगभग 30,000 से 40,000 रुपये तक होती है। जबकि CRPF जवानों की शुरुआती सैलरी लगभग 25,000 से 35,000 रुपये तक होती है।

Credit: Canva

​अन्य फैसिलिटी​

इसके अलावा फ्री मेडिकल, कैंटीन, टैक्स के दायर से बाहर, हाउस रेंट अलाउंस और पेंशन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: हवाई जहाज के टायर में कौन सी हवा होती है? मजेदार है जवाब

ऐसी और स्टोरीज देखें