Oct 09, 2024
बच्चों के लिए पढ़ाई करने का कौन-सा समय सबसे ज्यादा बेहतर होता है।
Credit: Instagram
पढ़ाई को लेकर अब तक आपने यही सुना होगा कि सुबह के समय याद की गई चीज लंबे समय तक दिमाग में रहती है।
Credit: Instagram
दृष्टि आईएएस कोचिंग सेंटर के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति ने बताया कि बच्चों के लिए दिन के किस समय पढ़ाई करना सबसे ज्यादा अच्छा रहता है।
Credit: Instagram
विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि बच्चों को अपने स्वभाव के अनुसार पढ़ाई करनी चाहिए।
Credit: Instagram
वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि अगर आप शैतानी प्रवृत्ति के हैं तो आप रातभर पढ़ाई करें।
Credit: Instagram
उनका कहना है कि रात के समय पढ़ाई करने में कोई बुराई नहीं है।
Credit: Instagram
अगर आप मुर्गे प्रकृति के हैं, तो आपको सुबह के समय पढ़ाई करनी चाहिए।
Credit: Instagram
वह कहते हैं कि रात के समय पढ़ने वाले बच्चों को एक ही समस्या आती है कि वो फिर सुबह एग्जाम के लिए उठ नहीं पाते हैं।
Credit: Instagram
विकास दिव्यकीर्ति कहते हैं कि ऐसे स्टूडेंट्स को परीक्षा से दस से पंद्रह दिन पहले ही अपना शेड्यूल ठीक कर लेना चाहिए।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स