May 03, 2025
By: Ankita Pandey
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी किया है।
Credit: iStock
यूपीएससी की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले कई कैंडिडेट्स ने देश के उच्च संस्थानों से पढ़ाई की है।
Credit: iStock
लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि DU का एक कॉलेज ऐसा भी है, जिसने इस साल एक ही विभाग से चार टॉपर दिए हैं।
Credit: iStock
हम बात कर रहे हैं दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के किरोड़ीमल कॉलेज (Kirori Mal College) की।
Credit: iStock
यूपीएससी के चौथे अटेम्प्ट में 18वीं रैंक हासिल करने वाली सौम्या मिश्रा ने केएमसी से जियोग्राफी में बीए की डिग्री हासिल की है।
Credit: iStock
वहीं, सौम्या की छोटी बहन सुमेधा मिश्रा ने भी यूपीएससी में 253वीं रैंक हासिल की है। बड़ी बहन की तरह ही उन्होंने भी केएमसी से पढ़ाई की है।
Credit: iStock
वर्तमान में IPS की ट्रैनिंग ले रहे ऋत्विक मेहता ने यूपीएससी में 115वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने केएमसी से जियोग्राफी में बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की है।
Credit: iStock
इसी तरह संस्कार त्रिपाठी ने यूपीएससी 2024 में 383वां रैंक प्राप्त किया है। वह भी किरोड़ीमल कॉलेज के स्टूडेंट रह चुके हैं।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स