Ankita Pandey
Apr 22, 2025
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शक्ति दुबे ने टॉप किया है। उन्होंने इलहाबाद यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।
Credit: iStock
यूपीएससी एग्जाम में दूसरा स्थान हासिल करने वाली हर्षिता गोयल ने एमएस यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से बी.कॉम की पढ़ाई पूरी की है।
Credit: iStock
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के तीसरे टॉपर डोंगरे अर्चित पराग ने वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक की डिग्री हासिल की है।
Credit: iStock
शाह मार्गी ने यूपीएससी परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होने गुजरात टेक्निकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।
Credit: iStock
यूपीएससी में पांचवीं रैंक हासिल करने वाले आकाश गर्ग ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।
Credit: iStock
कोमल पुनिया ने यूपीएससी परीक्षा में छठी रैंक हासिल की है। उन्होंने IIT रुड़की से फिजिक्स में बीटेक की डिग्री हासिल की है।
Credit: iStock
आयुषी बंसल ने यूपीएससी परीक्षा 2024 में 7वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने IIT कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
Credit: iStock
यूपीएससी में 8वीं रैंक प्राप्त करने वाले बिहार के राज कृष्ण झा ने मोतीलाल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।
Credit: iStock
हरियाणा के आदित्य विक्रम अग्रवाल ने यूपीएससी में 9वीं रैंक हासिल की है। एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने NIT इलाहाबाद से मेकैनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।
Credit: iStock
यूपीएससी परीक्षा में 10वीं रैंक हासिल करने वाले मयंक त्रिपाठी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज से मैथ्स में बीएससी की डिग्री हासिल की है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स