Sep 06, 2026
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक बयान जारी कर दिया है।
Credit: Twitter
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक बयान जारी कर दिया है। उनकी नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होगी, जिस दिन वह अपने पद का कार्यभार संभालेंगे।
Credit: Twitter
सौम्य और बेदाग छवि वाले डॉ. दिनेश शर्मा का जन्म 12 जनवरी 1964 को लखनऊ में हुआ था। उनके पिता केदारनाथ शर्मा जनसंघ से जुड़े रहे थे।
Credit: Twitter
शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. दिनेश शर्मा की विशेष रुचि रही है।
Credit: Twitter
उनके एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई की तथा मनोविज्ञान एवं मानव विकास के क्षेत्र में पीएचडी की।
Credit: Twitter
दिनेश शर्मा को हावर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त है।
Credit: Twitter
उन्होंने वर्ष 1988 में लखनऊ विश्वविद्यालय में अस्थायी तौर पर पढ़ाना शुरू किया था। हालांकि, 1992 में वाणिज्य विभाग में स्थायी रूप से प्रोफेसर के तौर पर लग गए थे।
Credit: Twitter
बता दें वह उत्तर प्रदेश में उपमुख्यमंत्री के पद पर रह चुके हैं। वे 2006 से मार्च 2018 तक लगातार दो बार लखनऊ के महापौर भी रहे। इसके अलावा वह यूपी मेयर काउंसिल के 2007 से मार्च 2018 तक अध्यक्ष भी रहे।
Credit: Twitter
साथ ही डॉ. शर्मा भाजपा संगठन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। इसके अलावा वह राज्यसभा सांसद हैं और उच्च सदन में उपसभापति (Vice Chairperson) की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
Credit: Twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स