May 16, 2025
तुर्की या तुर्किये देश का नाम इस समय काफी ट्रेंडिंग है, क्योंकि भारत पाक वॉर के दौरान तुर्की या तुर्किये ने पाक को ड्रोन देकर मदद की थी।
Credit: canva
इसके बाद भारत में पाक के साथ साथ तुर्की या तुर्किये चीजों का भी बॉयकॉट शुरू हो गया। लेकिन कभी सोचा है मीडिया में दोनों शब्द दिखते हैं, आखिर सही क्या है?
Credit: canva
अगर आप भी दूसरों की तरह कंफ्यूज हैं, तो जान लें Turkey अब Turkiye हो चुका है।
Credit: canva
जून 2022 में तुर्की का नाम बदलकर तुर्किये कर दिया गया था। बता दें, देश का नाम बदलने के लिए संयुक्त राष्ट्र से मंजूरी ली गई थी।
Credit: canva
तुर्की का इंग्लिश में उच्चारण टर्की (Turkey) होता है और इसका नाम बदलने की पहली वजह है टर्की (Turkey) नाम की चिड़िया।
Credit: canva
अमेरिका और यूरोप में क्रिसमस या किसी खास मौके पर इसका मांस खाने और खिलाने की परंपरा रही है। तुर्की मानता था कि इससे उसकी गलत छवि बन रही थी।
Credit: canva
इस छवि को तोड़ने के लिए राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने नाम बदलने के लिए कदम उठाया था, ताकि देश के लोगों को शर्मिंदगी का सामना न करना पड़े।
Credit: canva
कैंब्रिज इंग्लिश डिक्शनरी के मुताबिक टर्की (Turkey) का मतलब बेवकूफ होता है। ऐसे में देश की नकारात्मक छवि बनने से रोकने के लिए ये फैसला लिया गया।
Credit: canva
तुर्की के राष्ट्रपति चाहते थे कि उनके देश का नाम ऐसा हो, जो उसके इतिहास और संस्कृति को पेश करें। दरअसल, 1923 में तुर्की पश्चिमी देशों के कब्जे से जब आजाद हुआ तब लोग अपने देश को तुर्किये कहकर बुलाते थे।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स