Mar 07, 2024

हाथ-पैर-धड़ नहीं करता काम, मुंह से पेन चलाकर JEE क्रैक कर रचा इतिहास

Ravi Mallick

​बंगाल के तुहिन​

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर के रहने वाले तुहिन डे की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है।

Credit: Facebook

बिहार बोर्ड रिजल्ट डेट

​लकवाग्रस्त शरीर​

तुहिन डे का गले से नीचे का शरीर लकवाग्रस्त है, लेकिन उनके हौसले की प्रशंसा हर तरफ है।

Credit: Facebook

Mother's Day Quotes

​मुंह से लिखते हैं​

21 वर्षीय तुहिन डे सेरेबल पाल्सी रोग से पीड़ित हैं। वो मुंह से पेन पकड़कर लिखते हैं। साथ ही फोन और कंप्यूटर भी इस्तेमाल करते हैं।

Credit: Facebook

​JEE परीक्षा पास​

तुहिन डे ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल JEE Main और JEE एडवांस्ड परीक्षा पास की है।

Credit: Facebook

You may also like

12 ज्योतिर्लिंग में से सबसे पहला कौन सा ...
BA, BCom नहीं, इवेंट मैनेजमेंट कोर्स करक...

​कोटा में रहकर तैयारी​

तुहिन राजस्थान के कोटा में रहकर जेईई परीक्षा की तैयारी की थी। अब वो बीटेक कर रहे हैं।

Credit: Facebook

​हो चुकी है 20 सर्जरी​

तुहिन की अब तक 20 सर्जरी हो चुकी है। उनकी हड्डियों को सीधा करने के लिए आर्टिफिशियल प्लेटें लगाई गई हैं।

Credit: Facebook

​राष्ट्रपति से सम्मानित​

साल 2012 और 2013 में तुहिन को NTSE में स्कॉलर रहने के चलते तत्कालीन राष्टपति प्रणब मुखर्जी सम्मानित कर चुके है।

Credit: Facebook

​स्टीफन हॉकिंग को माना आदर्श​

तुहिन बताते हैं कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा महान साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग से मिली है।

Credit: Facebook

​वैज्ञानिक बनने का सपना​

तुहिन एस्ट्रो फिजिक्स में रिसर्च करना चाहते हैं। उनका सपना वैज्ञानिक बनने का है।

Credit: Facebook

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 12 ज्योतिर्लिंग में से सबसे पहला कौन सा है, महाशिवरात्रि पर जानें GK के इस सवाल का जवाब

ऐसी और स्टोरीज देखें