GK: भारत-पाक सीमा पर फिर से शुरू ‘रिट्रीट सेरेमनी', इस बार नहीं मिलाएंगे हाथ

Neelaksh Singh

May 20, 2025

​भारत पाक सीमा पर फिर से शुरू ‘रिट्रीट सेरेमनी', जाने इस बार क्या होगा नया​

भाषा पर छपी खबर के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कहा है कि पाकिस्तान सीमा के पास पंजाब के तीन स्थानों पर सार्वजनिक रूप से झंडा उतारने की रस्म 21 मई से शुरू होगी।

Credit: TNN

​क्या होता है इस सेरेमनी में?​

ये एक तरह की रस्म है, जैसे ही सूरज ढलना शुरू होता है, यह रस्म भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों की जोशीली परेड के साथ शुरू होती है, जिसका समापन राष्ट्रीय ध्वज को एक साथ नीचे उतारने के साथ होता है।

Credit: TNN

​ऑपरेशन सिंदूर की वजह से हुआ था बंद​

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह रस्म दो सप्ताह तक सार्वजनिक रूप से नहीं हुई।

Credit: TNN

​21 मई से रिट्रीट सेरेमनी​

बीएसएफ के जालंधर मुख्यालय ‘पंजाब फ्रंटियर’ ने कहा कि समारोह मंफिर से शुरू होगा, लेकिन यह केवल मीडियाकर्मियों के लिए खुला रहेगा।

Credit: TNN

You may also like

सिर घुमा देंगे उर्दू के ये 5 शब्द, आप भी...
दुनिया का इकलौता देश जहां एक भी मच्छर नह...

​आम लोगों के लिए कब से होगा शुरू​

आम लोग बुधवार से समारोह में भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का समय शाम छह बजे होगा।

Credit: TNN

​पाकिस्तान रेंजर्स से नो 'शेक हैंड'​

अधिकारियों ने कहा कि समारोह की कुछ रस्मों में हालांकि कटौती की जाएगी क्योंकि बीएसएफ के जवान पाकिस्तान रेंजर्स से हाथ नहीं मिलाएंगे और झंडा उतारने की रस्म के दौरान द्वार नहीं खोले जाएंगे, जैसा कि पहले होता था।

Credit: TNN

​कब बंद हुई थी रिट्रीट सेरेमनी​

यह निर्णय भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के एक दिन बाद लिया गया था।

Credit: TNN

​नहीं खोले जाएंगे सीमा द्वार​

हमले के कुछ दिनों बाद BSF ने घोषणा की थी कि सार्वजनिक समारोह आयोजित किया जाएगा, लेकिन सीमा द्वार खोले बिना और BSF तथा पाक रेंजर्स के बीच पारंपरिक हाथ मिलाने की रस्म नहीं होगी।

Credit: TNN

​क्या है ऑपरेशन सिंदूर​

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के करीब 15 दिन बाद एक जवाबी सैन्य अभियान चलाया गया, जिसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया। पहलगाम में 26 लोग मारे गए थे।

Credit: TNN

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सिर घुमा देंगे उर्दू के ये 5 शब्द, आप भी नहीं जानते होंगे मतलब

ऐसी और स्टोरीज देखें