ये हैं दुनिया के टॉप 10 बेस्ट स्कूल, जहां होती है सबसे अच्छी पढ़ाई

Jul 05, 2025

Ankita Pandey

​​ग्लोबल हाईस्कूल रैंकिंग​​

हाल ही में दुनिया के सबसे बेहतरीन स्कूलों की HSBC हुरुन एजुकेशन ग्लोबल हाईस्कूल रैंकिंग 2025 जारी हुई है।

Credit: Canva

​​दुनिया के टॉप हाई‑स्कूल​​

इसमें ऑक्सब्रिज और आइवी लीग जैसी यूनिवर्सिटीज में स्टूडेंट्स के प्लेसमेंट के आधार पर दुनिया के टॉप हाई‑स्कूल चुने गए हैं।

Credit: Canva

​​वेस्टमिंस्टर स्कूल​​

ब्रिटेन की राजधानी लंदन के वेस्टमिंस्टर स्कूल ने लगातार तीसरे साल इस रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। इस स्कूल में हर 200 में से 40% से ज्यादा स्टूडेंट्स ऑक्सब्रिज भेजे जाते हैं।

Credit: Canva

​​​सेंट पॉल्स स्कूल​​

इस लिस्ट में सेंट पॉल्स स्कूल (लंदन) को दूसरा स्थान मिला, जहां लगभग 220 में से 40 स्टूडेंट्स ऑक्सब्रिज या आइवी लीग जाते हैं।

Credit: Canva

You may also like

दिल्‍ली के चांदनी चौक ​का निर्माण किस मु...
जीवन जीने की कला सिखाते हैं दलाई लामा के...

​​द डाल्टन स्कूल​​

द डाल्टन स्कूल (न्यूयॉर्क) को तीसरा स्थान मिला है। इस स्कूल के 20% स्टूडेंट्स हार्वर्ड या एमआईटी में प्रवेश पाते हैं।

Credit: Canva

​​सेंट पॉल्स गर्ल्स स्कूल​​

सेंट पॉल्स गर्ल्स स्कूल लंदन चौथे स्थान पर है। यहां के प्रत्येक 120 स्टूडेंट्स में से एक‑तिहाई ऑक्सब्रिज या आइवी लीग में पढ़ने जाते हैं।

Credit: Canva

​​किंग्स कॉलेज और विंचेस्टर स्कूल​​

किंग्स कॉलेज स्कूल (लंदन) ने टॉप 5 में जगह बनाई है। जबकि, विंचेस्टर कॉलेज (यूके) छठे स्थान पर है।

Credit: Canva

​​द ब्रेयरली, स्पेंस और कॉलेजिएट स्कूल​​

टॉप स्कूलों की लिस्ट में द ब्रेयरली को सातवां, स्पेंस को आठवां और कॉलेजिएट स्कूल (न्यूयॉर्क) को नौवां स्थान दिया गया है।

Credit: Canva

​​सेंट एन्स स्कूल​​

सेंट एन्स स्कूल (ब्रुकलिन) इस लिस्ट में 10वें नंबर पर है। इसके 30% से अधिक स्टूडेंट्स शीर्ष अमेरिकी कॉलेजों में पढ़ने जाते हैं।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दिल्‍ली के चांदनी चौक ​का निर्माण किस मुगल राजा ने करवाया

ऐसी और स्टोरीज देखें