​जीवन में सफलता का मार्ग दिखाते हैं स्वामी विवेकानंद के ये कोट्स, छात्र बांध लें गांठ​

Ankita Pandey

Apr 07, 2025

​​​नए विचारों को दो जन्म​​

​चिंतन करो, चिंता नहीं, नए विचारों को जन्म दो।

Credit: Canva

​​​​आत्मा ही सर्वश्रेष्ठ शिक्षक​​



​तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना है। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नही है।


Credit: Canva

​​​लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत​​



​उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये।


Credit: Canva

​​​खुद पर करें विश्वास​​



​जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भागवान पर विश्वास नहीं कर सकते।


Credit: Canva

You may also like

भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा मेडिकल...
​सेना में डॉक्टर बनने के लिए क्या करना ह...

​​​जीवन में उठाएं जोखिम​​



​अपने जीवन में जोखिम उठाएं। यदि आप जीतते हैं तो आप नेतृत्व कर सकते हैं, यदि आप हारते हैं तो आप मार्गदर्शन कर सकते हैं।



Credit: Canva

​​​एक समय में एक काम​​



​एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमे डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।




Credit: Canva

​​​साहस पूर्वक होकर कहें सत्य​​




​जो सत्‍य है, उसे साहस पूर्वक निर्भीक होकर लोगो से कहो। उससे किसी को कष्‍ट होता है या नहीं, इस और ध्‍यान मत दो।


Credit: Canva

​​​​जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक​​



​जब तक जीना तब तक सीखना क्योंकि अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।


Credit: Canva

​​​​प्रेम जीवन और घृणा मृत्यु​​




​ताकत जीवन है, कमजोरी मृत्यु है। विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु है। प्रेम जीवन है, घृणा मृत्यु है।


Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज है, जानें कुल कितनी सीटें

ऐसी और स्टोरीज देखें