May 23, 2025
यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद कई प्रेरणात्मक कहानी सामने आईं, लेकिन ये कहानी बेहद अलग है।
Credit: TNN
मिलिए दृष्टिहीन रवि राज से, जो कि देख कर पढ़ नहीं सकते थे, इसलिए मां (विभा सिन्हा) ने उन्हें पूरा सिलेबस पढ़कर सुनाया। रविराज की मेहनत इसी से पता चलती है कि उन्होंने 182वीं रैंक हासिल की
Credit: TNN
मां बेटे की ये कहानी काफी चर्चा में है, आपको भी इस बारे में जानना चाहिए। रवि राज नवादा जिले के एक छोटे से गांव महुली के रहने वाले हैं।
Credit: TNN
उनके पिता का नाम रंजन कुमार सिन्हा हैं, जो कि एक किसान हैं। बता दें, रवि राज ने Sitaram Sahu College, Nawada से पढ़ाई की है।
Credit: TNN
रवि राज ने साबित किया सपने कोई भी देख सकता है, और उन्हें कोई भी पूरा कर सकता है, जरूरत है तो बस पूरे लगन के साथ मेहनत करने की।
Credit: TNN
मां विभा सिन्हा ने स्टडी मैटिरियल को पढ़कर सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। घर का काम भी देखा और बेटे की पढ़ाई की।
Credit: TNN
यही नहीं रवि की ओर से दिए जा रहे आंसर को उनकी मां लिखती भी थीं। शायद एक मां ही इस रोल को बखूबी निभा सकती थीं।
Credit: TNN
रवि की मां विभा सिन्हा ज्यादातर रवि को किताबें पढ़कर सुनाती थीं, लेकिन जब घर की दूसरी जिम्मेदारियां पुकारतीं तो वो टयूब पर लेक्चर चला देती।
Credit: TNN
बता दें, रवि राज और उनकी मां दोनों मिलकर तकरीबन 10 घंटे तक पढ़ाई करते थे, और ये बहुत प्रेरणात्मक व बड़ी बात है।
Credit: TNN
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स