Aug 21, 2024
सीए से मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 बनने वाली प्रवीणा की चर्चा हर तरफ हो रही है।
Credit: Instagram
प्रवीणा राजस्थान के उदयपुर जिले के पास छोटे से गांव केसुंदा की रहने वाली हैं।
प्रवीणा को मल्टी टैलेंटेड कहना गलत नहीं होगा। वो स्कूल के दिनों से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं।
12वीं के बाद उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की तैयारी शुरू कर दी। उन्हें जल्द ही इसमें सफलता हासिल हो गई।
प्रवीणा ने सीए के इंटर और उसके बाद फाइनल की परीक्षा पहले ही प्रयास में क्रैक कर ली थी।
सीए फाइनल के साथ आर्टिकलशिप ट्रेनिंग के लिए प्रवीणा आंजना मुंबई चली गईं।
बतौर चार्टर्ड अकाउंटेंट काम करते हुए प्रवीणा ने मॉडलिंग जारी रखा और ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेती रहीं।
पूरे भारत से चयनित 16 गर्ल्स को हराकर प्रवीणा मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 का खिताब जीत चुकी हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स