May 15, 2025
कभी सोचकर देखिए एसिड कितनी बुरी तरह से झुलसा देता है, एसिड अटैक की घटना के बारे में कल्पना करते भी रूह कांप जाती है। एक लड़की, जिसने मात्र तीन साल की उम्र में एसिट अटैक झेला, जिसकी बाद उसकी आंखों की रोशनी चली गई, और चेहरा गल गया।
Credit: canva and TNN
लेकिन हौसलों के पर काटना किसी आदमी के बस में नहीं, ठीक ऐसा ही साबित किया चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित ब्लाइंड स्कूल की छात्रा 'काफी' ने।
Credit: canva and TNN
काफी ने 13 मई को जारी सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट में 95.6% लाकर स्कूल टॉप किया, और अपने हौसले से दुनिया को परिचित कराया।
Credit: canva and TNN
जहां लोग तमाम संसाधनों के बीच औसत नंबर लाने के लिए संघर्ष करते हैं, वहीं, काफी ने बिना आंखों की रोशनी के 95.6% अंक के साथ सीबीएसई 12वीं परीक्षा में कमाल कर दिखाया।
Credit: canva and TNN
काफी अभी महज 17 साल की हैं, उन्होंने पढ़ाई में कड़ी मेहनत की आज वे देशभर के तमाम लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं।
Credit: canva and TNN
भले वे देख नहीं सकती हैं, लेकिन प्रेरणा की रोशनी बिखेर सकती हैं। उन्होंने अपनी अंधेरी दुनिया में उजाले की ऐसी राह बनीई, जिससे प्रेरित होकर तमाम छात्र आगे बढ़ पाएंगे।
Credit: canva and TNN
'काफी' का सपना है कि वह आगे चलकर दिल्ली से पढ़ाई करना चाहती हैं और IAS अधिकारी बनना चाहती हैं। वे पढ़ाई के लिए समर्पित हैं, उनके माता पिता के अलावा उनके टीचर्स ने भी उन्हें खूब सपोर्ट किया।
Credit: canva and TNN
3 साल में एसिड अटैक झेलने वाली 'काफी' ने अपनी पढ़ाई कभी नहीं छोड़ी। कक्षा 6 में पढ़ने के लिए चंडीगढ़ के ब्लाइंड स्कूल में दाखिला लिया, उन्होंने 10वीं में 95.2% अंक हासिल किए थे।
Credit: canva and TNN
काफी के पिता पवन चंडीगढ़ में चपरासी की एक कांट्रेक्चुअल जॉब करते हैं इसके अलावा वो ड्यूटी के बाद ऑटो भी चलाते हैं ताकि परिवार का पालन पोषण अच्छे से हो सके।
Credit: canva and TNN
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स