राजस्थान में इस युवा के नाम की सुनामी, जानें कितने पढ़े हैं रविंद्र सिंह भाटी

कुलदीप राघव

Apr 12, 2024

​कौन हैं रविंद्र सिंह भाटी​

राजस्थान की राजनीति में 26 साल के युवा रविंद्र सिंह भाटी ने सुनामी ला दी है। शिव विधानसभा से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने बाड़मेर संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

Credit: Instagram

अंबेडकर जयंती भाषण

​26 साल है उम्र​

3 दिसंबर 1997 को जन्मे रविंद्र भाटी मात्र 26 साल के हैं लेकिन आज उनका नाम पूरा देश जानता है।

Credit: Instagram

​भाजपा में हुए शामिल​

2023 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हुए थे।

Credit: Instagram

​निर्दलीय मैदान में आए​

लेकिन शिव विधानसभा से भाजपा द्वारा प्रत्याशी ना बनाए जाने के बाद उन्होंने निर्दलीय मैदान में आने का निर्णय लिया।

Credit: Instagram

You may also like

इन 3 विश्वविद्यालयों से निकले सबसे ज्याद...
मुझे हल्के में मत लेना, जानें इस तरह के ...

​बने विधायक​

3 दिसंबर को जब राजस्थान विधानसभा के नतीजे जारी हुए तो रविंद्र भाटी शिव विधानसभा से विजयी हुए।

Credit: Instagram

​बाड़मेर संसदीय सीट से मैदान में ​

बाड़मेर संसदीय सीट से रविंद्र सिंह भाटी मोदी सरकार के मंत्री कैलाश चौधरी के सामने ताल ठोंक रहे हैं।

Credit: Instagram

​सरकारी स्कूल के छात्र ​

बाड़मेर के छोटे से गांव दूधोड़ा के रहने वाले रविंद्र सिंह भाटी ने अपनी शुरुआती शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से की थी।

Credit: Instagram

​ग्रेजुएशन उदयपुर से​

इनकी ग्रेजुएशन की पढ़ाई मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर से हुई है।

Credit: Instagram

​जोधपुर से एलएलबी​

ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी जोधपुर से एलएलबी की पढ़ाई की है। वह इस यूनिवर्सिटी के निर्दलीय छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इन 3 विश्वविद्यालयों से निकले सबसे ज्यादा IAS, कहा जाता है यूपीएससी की फैक्ट्री

ऐसी और स्टोरीज देखें