Apr 21, 2025

By: Ankita Pandey

​कितने पढ़े लिखे थे पोप फ्रांसिस, 88 साल की उम्र में हुआ निधन​

​​पोप फ्रांसिस का निधन​



​ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है।


Credit: Twitter

​​2013 में बने पोप​



​पोप बेनेडिक्ट XVI के इस्तीफे के बाद वह (पोप फ्रांसिस) 13 मार्च 2013 को पोप बने थे।


Credit: Twitter

​​प्रगतिशील दृष्टिकोण​



​पोप फांसिस दुनियाभर में अपने प्रगतिशील और सुधारवादी दृष्टिकोण के लिए जाने जाते थे।


Credit: Twitter

​​पोप फ्रांसिस एजुकेशन​



​लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पोप फ्रांसिस (Pope Francis) खुद कितने पढ़े लिखे थे?


Credit: Twitter

You may also like

भारत के किस जिले के नाम में दो अक्षर आते...
प्याज पर काले धब्बे क्यों होते हैं, सच ज...

​​1936 में हुआ जन्म​



​पोप फ्रांसिस का जन्म 17 दिसंबर 1936 को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हुआ था।


Credit: Twitter

​​इस विषय में ग्रैजुएशन​



​उन्होंने केमिस्ट्री टेक्निशियन के तौर पर ग्रेजुएशन किया और फिर उन्होंने पादरी बनने का फैसला किया था।


Credit: Twitter

​​मानविकी की पढ़ाई​



​साल 1958 में उन्होंने येसु समाज में प्रवेश किया और चिली में मानविकी की पढ़ाई की।


Credit: Twitter

​​दर्शनशास्त्र में डिग्री​



​फिर 1963 में उन्होंने अर्जेंटीना लौटकर सैन जोस कॉलेज से दर्शनशास्त्र में डिग्री प्राप्त की।


Credit: Twitter

​​धर्मशास्त्र की पढ़ाई​



​इसके बाद 1967 से 1970 तक उन्होंने उसी कॉलेज से धर्मशास्त्र में भी डिग्री हासिल की।


Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत के किस जिले के नाम में दो अक्षर आते हैं, नहीं जानते होंगे आप

ऐसी और स्टोरीज देखें