Mar 31, 2025

निधि तिवारी बनीं PM Modi की निजी सचिव, जानें इस पद पर कितनी मिलती है सैलरी

Aditya Singh

​पीएम मोदी की निजी सचिव​

उत्तर प्रदेश की रहने वाली आईएफएस अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्ति किया गया है।

Credit: Twitter

​इस पद पर थी कार्यरत​

इससे पहले वह प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थी। इस पद पर उनकी नियुक्ति नवंबर 2022 में हुई थी।

Credit: Twitter

​2014 बैच की आईएफएस अधिकारी​

बता दें निधि तिवारी साल 2014 बैच की आईएफएस अधिकारी हैं। उन्होंने अब तक अपने करियर में विदेश मंत्रालय के कई विभागों में काम किया है।

Credit: Twitter

​निजी सचिव के पद पर पदोन्नति​

निधि के काम को देखते हुए उनकी पदोन्नति प्रधानमंत्री के निजी सचिव के पद पर हुई है।

Credit: Twitter

You may also like

8 गलतियां जो आपके रिज्यूमे को डस्टबिन का...
IAS की तैयारी के लिए पॉपुलर हैं ये किताब...

​पीएमओ से पहले इस विभाग में​

पीएमओ में आने से पहले वह विदेश मंत्रालय में निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के प्रभाग में अवर सेक्रेटरी थी।

Credit: Twitter

​यूपीएससी में कौन सी रैंक​

निधि ने साल 2013 के सिविल सर्विस एग्जाम में 96वीं रैंक प्राप्त किया था।

Credit: Twitter

​कितनी मिलती है सैलरी​

इस बीच लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस पद पर कितनी सैलरी मिलती है।

Credit: Twitter

​कौन सा पे लेवल​

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रधानमंत्री कार्यालय में निजी सचिव के पद पर नियुक्त होने वाले अधिकारियों को पे मैट्रिक्स स्तर 14 के अनुसार सैलरी मिलती है।

Credit: Twitter

​हर महीने इतनी सैलरी​

इस पद पर सैलरी करीब 1,44,200 प्रतिमाह होती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। यह जानकारी इंटरनेट से ली गई है।



Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 8 गलतियां जो आपके रिज्यूमे को डस्टबिन का दिखाती हैं रास्ता

ऐसी और स्टोरीज देखें