छात्रों के लिए PM नरेंद्र मोदी की ये खास सलाह, हर परीक्षा में पास होने की गारंटी पक्की
Ankita Pandey
समस्या का इलाज
पतंग का मांझा गुच्छा बन जाता है और उसे सुलझाने के लिए बुद्धिमान इंसान ताकत नहीं लगाता, दिमाग लगाता है कि यह कहां से खुलेगा। इसी तरह हर समस्या का इलाज दिमाग लगाकर ढूंढें।
हार्ड वर्क बेहद अच्छी चीज है, लेकिन स्मार्ट तरीके से हार्डवर्क ज्यादा लाभ देता है। ऐसे में बहुत सोच-समझकर, प्लान बनाकर मेहनत करें। पढ़ाई को ज्यादा वक्त देंगे तो बेहतर रहेगा।
Credit: Instagram
मां- बाप की टोका टाकी
मां-बाप आलोचना नहीं करते, टोका-टाकी करते हैं, जो आपके ही भले के लिए होती है। उससे विचलित न हों, उत्साहित हों। वैसे, टोका-टाकी से माता-पिता को भी बचना चाहिए।
Credit: Instagram
जीवन में प्रेरणा
प्रतिस्पर्धा और चुनौतियां जीवन में प्रेरणा का काम करती हैं लेकिन प्रतिस्पर्धा स्वस्थ होनी चाहिए।
Credit: Instagram
You may also like
कदम चूमेगी सफलता,छात्र जरूर पढ़ें नरेंद...
MBA की पढ़ाई के लिए बेस्ट हैं देश के ये...
औसत लोग न हों चिंतित
औसत लोग चिंतित नहीं हों क्योंकि दुनिया में ज्यादातर लोग औसत ही होते हैं। वहीं, बहुत प्रखर लोग बेहद कम होते हैं।
Credit: Instagram
समय का रखें ध्यान
समय का ध्यान रखना बेहद अहम है। पढ़ाई के लिए समय निकालने की खातिर अपनी मां को रोजमर्रा के कामकाज के लिए समय निकालते हुए देखें, जो हर काम को उसी वक्त में कर पाती हैं, उनका टाइम मैनेजमेंट बेहद प्रेरणादायक है।
Credit: Instagram
जीवन को सशक्त बनाने का साधन
शिक्षकों को अपने काम को महज नौकरी के रूप में नहीं लेना चाहिए बल्कि उन्हें इसे विद्यार्थियों के जीवन को सशक्त बनाने के साधन के रूप में लेना चाहिए।
Credit: Instagram
तुलना से बचें
आपको एक बच्चे की तुलना दूसरे बच्चे से नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह उनके भविष्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
Credit: Instagram
मेहनत लाएगी जिन्दगी में रंग
एक परीक्षा में पीछे रह जाने से जिन्दगी खत्म नहीं हो जाती है। डगर-डगर परीक्षा देनी पड़ती है। नकल करने वाले हर जगह कामयाब नहीं हो सकते हैं, मेहनत ही आपकी जिन्दगी में रंग लाएगी।