Jan 11, 2025

​PM मोदी ने बताया जीवन में सफल होने का मंत्र, छात्र बांध लें गांठ​

Ankita Pandey

​पीएम मोदी का पहला पॉडकास्ट​

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में ही अपने एक पॉडकास्ट के दौरान अपने बचपन की बातों के साथ भारत के युवाओं को लेकर कई तरह की बात कही।

Credit: Twitter

​मुसीबत की यूनिवर्सिटी​

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मेरी मुसीबत की यूनिवर्सिटी ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है और मैने मुसीबत से प्यार करना सीखा है।

Credit: Twitter

​जीवन का मंत्र​


उन्होंने कहा कि मैं कड़ी मेहनत से पीछे नहीं हटता हूं। मैं इंसान हूं, जो गलतियां कर सकता है लेकिन कभी भी बुरी नीयत से कुछ गलत नहीं करूंगा। यही मेरे जीवन का मंत्र है।

Credit: Twitter

​राष्ट्र धर्म की मानसिकता​


उन्होंने युवाओं को लेकर कहा कि राजनीति में आने के लिए चुनाव लड़ना जरूरी नहीं है। समाज उन राजनेताओं को स्वीकार करता है, जिनकी मानसिकता राष्ट्र प्रथम की होती है।

Credit: Twitter

You may also like

कैसे बनें सॉफ्टवेयर डेवलपर, करें ये कोर्...
​भारत के किस राज्य की राजभाषा अंग्रेजी ह...

​सफलता का पैमाना​

पीएम मोदी ने कहा कि वह अपनी सफलता इस बात में देखते हैं कि वह किस तरह से एक ऐसी टीम तैयार करते हैं, जो चीजों को कुशलता से संभाल सके। कई युवा राजनेता हैं, जिनमें संभावनाएं हैं।

Credit: Twitter

​राजनीति में अच्छे लोग​


पीएम मोदी ने कहा कि राजनीति में लगातार अच्छे लोगों को आते रहना चाहिए। राजनीति में ऐसे लोग आने चाहिए, जो मिशन लेकर आए हैं ना कि एंबिशन लेकर आए हैं।

Credit: Twitter

​सफल राजनेता​

पीएम मोदी ने कहा कि यदि आप अपने आप को सबसे ऊपर रखते हैं और सोचते हैं कि हर कोई आपका अनुसरण करेगा तो हो सकता है कि उसकी राजनीति काम कर जाए और चुनाव जीत जाए, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि वह एक सफल राजनेता होगा।

Credit: Twitter

​साधारण छात्र​

पीएम मोदी ने बताया कि बचपन में वह एक साधारण छात्र थे। उनमें ऐसा कुछ नहीं था कि स्कूल में उन्हें कोई नोटिस करे लेकिन टीचरों ने बहुत प्यार करते थे।

Credit: Twitter

​एक्टिविटी में लगता था मन​

उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें ज्यादा पढ़ना पसंद नहीं था लेकिन वह बहुत एक्टिविटी करते थे। अगर किसी नई चीज के बारे में पता चलता था तो उसके बारे में वहां जरूर जानकारी इकट्ठा करते थे और उसमें हिस्सा भी लेते थे।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कैसे बनें सॉफ्टवेयर डेवलपर, करें ये कोर्स लाखों में होगी सैलरी

ऐसी और स्टोरीज देखें