Nov 23, 2025

धरती की वो जगह जहां नहीं है एक भी कॉकरोच, जानें अंतरिक्ष में क्यों भेज दिए गए

Kusum Bhatt

​किस जगह नहीं मिलते कॉकरोच?​

क्या कोई ऐसी जगह है जहां पर कॉकरोच नहीं पाए जाते? कॉकरोचों के बारे में एक बात मानी जाती है कि चाहे कैसी भी परिस्थिति और हालात हों, कॉकरोच किसी भी हालात में खुद को जिंदा रखते हैं।

Credit: Canva

​सालों पहले माइन में पाए गए​

सालों पहले साउथ अफ्रीका तक जाने वाले मोनेंग गोल्ड माइन में नीचे तक कॉकरोच मिले थे। यहां तापमान 55 से लेकर 60 डिग्री सेल्सियस तक बना रहता है। वहां कॉकरोच गए तो इंसानों के साथ ही, मगर वहां जाकर उन्होंने बसेरा कर लिया और फिर बच्चे पैदा किए।

Credit: Canva

​अंतरिक्ष में इनका क्या हुआ? ​

इसके बाद साल 2007 में रूस ने जब अपने एक मिशन के तहत कैप्सूल में कॉकरोचों को अंतरिक्ष भेजा तो ये वहां भी बड़े आराम से रह रहे थे। 33 दिनों तक ये कॉकरोच वहां रहे थे, जो कि नर और मादा थे। पृथ्वी पर जब ये लौटे तो मादाओं ने 33 स्वस्थ बच्चे पैदा किए।

Credit: Canva

​जापान के परमाणु हमले में मिले जिंदा​

जापान पर अमेरिका ने जब परमाणु हमला किया था तो इतने बड़े विस्फोट के मलबे में भी कॉकरोच जिंदा घूमते हुए मिले थे। ये बात काफी हैरान कर देने वाली थी।

Credit: Canva

You may also like

भारत नहीं बल्कि इस देश से हुई थी गेहूं क...
RIKSHAW को हिंदी में क्या कहते हैं? बचपन...

​कहां नहीं पाए जाते कॉकरोच? ​

तो क्या धरती पर कोई ऐसा देश या फिर कोना है, जहां ये कॉकरोच नहीं पाए जाते होंगे? तो इसका जवाब है हां। धरती पर कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां पर कॉकरोच नहीं पाए जाते हैं।

Credit: Canva

​अंटार्कटिक द्वीप​

क्या आप जानते हैं कि पूरे अंटार्कटिका महाद्वीप पर एक भी कॉकरोच नहीं है। यहां पर तापमान माइनस 50 डिग्री सेल्सियस से लेकर माइनस 89 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। ये उनके रहने के लिए नामुमकिन सा है।

Credit: Canva

​हिमालय की ऊंची चोटियां​

हिमालय की बहुत ऊंची चोटियों पर भी कॉकरोच नहीं पाए जाते हैं। यहां ऑक्सीनज कम हो जाती है और तापमान काफी कम रहता है। यहां की चोटियों पर बने बेस कैंप्स में आज तक एक भी कॉकरोच नहीं मिला।

Credit: Canva

​ग्रीनलैंड ​

ग्रीनलैंड के अंदरूनी 99 परसेंट इलाकों में कॉकरोच बिल्कुल भी नहीं मिलते हैं। आर्कटिक द्वीपों में भी जहां 10 महीने बर्फ जमती है, कॉकरोच नहीं पाए जाते हैं।

Credit: Canva

​प्रशांत महासागर के कुछ द्वीप​

प्रशांत महासागर के पाल्मीरा एटॉल, जार्विस द्वीर और हाउलैंड द्वीपों में इंसानों का आना-जाना बेहद कम हुआ है। ऐसे में कॉकरोच यहां अभी तक नहीं पहुंचे हैं।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत नहीं बल्कि इस देश से हुई थी गेहूं की खेती की शुरुआत, क्या आप जानते हैं नाम?

ऐसी और स्टोरीज देखें