मदरसों में होगा ऑपरेशन सिंदूर का पाठ, बच्चे जानेंगे सेना का पराक्रम

Neelaksh Singh

May 21, 2025

​ऑपरेशन सिंदूर अब मदरसा बोर्ड की NCERT में भी​

ऑपरेशन सिंदूर क्या है, ये तो भारत के साथ साथ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और दुनिया के अन्य देश भी जान गए हैं।

Credit: TNN

​ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानेगा हर बच्चा​

लेकिन इस बारे में बड़ों के साथ साथ बच्चों को भी अच्छे से पता होना चाहिए, इसलिए उत्तराखंड के मदरसों में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया जाएगा।

Credit: TNN

​क्या होगा फायदा​

इससे बच्चों को देश के सैनिकों का पराक्रम और शौर्य के बारे में पता चल सकेगा।

Credit: TNN

​मदरसों में NCERT​

बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने ​कहा, मदरसों में NCERT सिलेबस लागू हैं, ताकि बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ा जा सके।

Credit: TNN

You may also like

यूपी के इस जिले में है दुनिया का सबसे बड...
अंटार्कटिका के डार्क सीक्रेट, ये स्टडी क...

​उत्तराखंड में 451 मदरसे​

मुफ्ती शमून कासमी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मुलाकात की, इस दौरान उन्हें ऑपरेशन सिंदूर की बधाई दी।

Credit: TNN

​50 हजार से ज्यादा बच्चे हैं उत्तराखंड के मदरसों में​

कासमी ने बताया कि उत्तराखंड में 451 मदरसे चल रहे हैं, जिनमें 50 हजार से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं।

Credit: TNN

​ऑपरेशन सिंदूर अब चैप्टर में​

खबर के अनुसार, नए पाठ्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर का चैप्टर शामिल किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही पाठ्यक्रम समिति की बैठक बुलाई जाएगी।

Credit: TNN

​वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा​

राज्य के वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने इस फैसले का स्वागत किया, उन्होंने कहा 'हमारी सेना की वीरगाथा को हमारे बच्चे भी पढ़ सकेंगे।

Credit: TNN

​सैन्यधाम उत्तराखंड​

उन्होंने कहा 'ये देवभूमि उत्तराखंड है, इस राज्य को सैन्यधाम भी कहा जाता है, इस सैन्यधाम में अगर बच्चे ऑपरेशन सिंदूर के बारे में नहीं पढ़ेंगे तो कहां पढ़ेंगे।

Credit: TNN

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: यूपी के इस जिले में है दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल, एक साथ इतने बच्चे करते हैं पढ़ाई

ऐसी और स्टोरीज देखें