Mar 06, 2025
तेलंगाना राज्य पुलिस अकादमी (TSPA) में उप निदेशक के रूप में कार्यरत पुलिस अधीक्षक एन वेंकरेश्वरलू ने अपनी बेटी N Uma Harathi को किया सैल्यूट।
Credit: TNN
बता दें, N Uma Harathi अभी एक प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। इन्होंने अखिल भारतीय रैंक (AIR) 3 के साथ UPSC CSE 2022 परीक्षा पास की है।
Credit: TNN
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) निस्संदेह भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास करने वाले लोग IAS, IPS और IFS बनते हैं और अन्य पदों पर नियुक्त होते हैं।
Credit: TNN
सिविल सर्विेसेज परीक्षा पास करके न केवल लोग हायर पोस्टिंग पाते हैं, बल्कि वे बहुत सम्मान भी अर्जित करते हैं और अपने परिवार को गौरवान्वित करते हैं।
Credit: TNN
ऐसा ही एक पल पिछले साल को देखने को मिला, जब एक महिला IAS प्रशिक्षु अधिकारी आधिकारिक प्रशिक्षण के दौरान तेलंगाना में अपने पुलिस अधिकारी पिता से मिलीं।
Credit: TNN
बता दें, प्रशिक्षु अधिकारी (N Uma Harathi) एक सेमिनार के लिए TSPA गई थी, जहां पिता-पुत्री आमने सामने आए, और ये पिक्चर इंटरनेट पर वायरल हो गई, जिसमें एन वेंकटेश्वरलू अपनी बेटी को सलामी दे रहे हैं।
Credit: TNN
N Uma Harathi अब मैरी चेन्ना रेड्डी मानव संसाधन विकास संस्थान (एमसीआर एचआरडी) में प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण बैच का हिस्सा हैं।
Credit: TNN
इस तस्वीर में जिस पुलिस अधिकारी को सैल्यूट करते हुए देख रहे हैं उनका नाम एन वेंकटेश्वरलू है, जो खुद IPS हैं।
Credit: TNN
हायर रैंक पर पोस्टेड बिटिया को सैल्यूट करना सच में एक पिता के लिए गर्व की बात है जबकि देश भर के उम्मीदवारों के लिए ये एक तस्वीर एक बड़ी प्रेरणा है। यह कहानी तेलंगाना के सूर्यपेट की हुजूर नगर सीताराम नगर कॉलोनी के रहने वाले बाप-बेटी की है।
Credit: TNN
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स