Jul 23, 2025
दुनिया भर के लोगों के लिए सांप लंबे समय से दिलचस्प और डरावने रहे हैं। जहां कई प्रजातियां हानिरहित हैं वहीं कुछ खतरनाक भी होती हैं जिनके जहर से बचना मुश्किल है।
Credit: canva
कुछ सांप तो मिनटों में जान ले सकते हैं, इनमें कई धीमी गति और सटीकता पर निर्भर करते हैं, जबकि कुछ तेज रफ्तार वाले होते हैं, जिनसे भागा नहीं जा सकता।
Credit: canva
क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे खतरनाक सांप जरूरी नहीं कि सबसे आक्रामक भी हों, बल्कि वास्तविकता ये है कि सांप का जहर, अप्रत्याशितता और इंसानों के साथ उनका व्यवहार उन्हें जानलेवा बनाता है।
Credit: canva
दुनिया के सबसे जहरीले सांप के रूप में जाना जाने वाला इनलैंड ताइपन, ऑस्ट्रेलिया में मिलता है। इसके काटने में इतना जहर होता है कि 100 से ज्यादा इंसानों की जान जा सकती है। हालांकि ये इंसानी बस्ती से दूर रहना पसंद करते हैं।
Credit: canva
ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाला Eastern Brown Snake बेहद तेज होता है, यह अक्सर खेतों या उपनगरों जैसे मानव परिवेश के आस-पास रहते हैं, इसके बच्चे वयस्कों की तरह ही घातक होते हैं।
Credit: canva
अफ्रीका का सबसे खतरनाक सांप Black mamba, अपनी गति, आक्रामकता और अत्यधिक विषैले जहर के लिए जाना जाता है। यह काला नहीं होता, बल्कि इसके मुंह के अंदर के स्याही जैसे रंग के कारण इसका नाम रखा गया है।
Credit: canva
दुनिया का सबसे लंबा जहरीला सांप, किंग कोबरा, 18 फीट तक बढ़ सकता है। यह बुद्धिमान होता है, अपने शिकार को पहचान सकता है, और अपने शक्तिशाली न्यूरोटॉक्सिक जहर के लिए जाना जाता है, जो एक हाथी को भी मार सकता है।
Credit: canva
एशिया, खासकर भारत में हजारों मौतों का जिम्मेदार है रसेल वाइपर। इसके काटने से तेज दर्द, सूजन, गुर्दे खराब हो सकते हैं और कुछ मामलों में आंतरिक रक्तस्राव भी हो सकता है।
Credit: canva
अंत में ये भी जानें nationalgeographic.com के अनुसार, दुनियाभर में 3000 से ज्यादा सांप की प्रजातियां मौजूद हैं।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स