Sep 22, 2025
Credit: TNN
Credit: TNN
मिलिए एक ऐसी रानी से, जिसने न केवल हरम की परंपरा को तोड़ी, बल्कि शासन और शिकार दोनों में पुरुषों से आगे निकली।
Credit: TNN
इस रानी का नाम था नूरजहां, जिनका असली नाम था मेहर-उन-निसा। इन्हें मुगल काल की सबसे खूबसूरत औरतों में से एक माना जाता है।
Credit: TNN
नूरजहां की पहली शादी एक मुगल सिपहसालार से हुई थी, लेकिन उसकी मौत के बाद 1611 में उनका निकाह मुगल बादशाह जहांगीर से हुआ।
Credit: TNN
जहांगीर (सलीम) शराब और अफीम के आदि थे, और शासन में ढीलापन आने लगा था, ऐसे समय में भले जहांगीर राजा थे, लेकिन नूरजहां ने राजकाज की बागडोर पूरी तरह से संभाली।
Credit: TNN
किताब Empress: The Astonishing Reign of Nur Jahan में जिक्र है, एक बार नूरजहां हाथी पर सवार होकर शिकार पर निकलीं, तभी एक चीते उनकी ओर हमला करने आया, हाथी घबरा गया लेकिन नूरजहां ने बिना डरे एक ही गोली में चीते को मार गिराया।
Credit: TNN
नूरजहां ने युद्ध का नेतृत्व भी किया है, उन्होंने कूटनीतिक फैसले लिए और दरबार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने राजनीतिक हस्तक्षेप के अलावा सिक्कों पर नाम, शिकार और युद्ध में भाग लेना और प्रशासनिक निर्णय भी लिए।
Credit: TNN
मुगल काल में हरम, महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाया गया था, लेकिन हरम की पारंपरिक दीवारों को तोड़कर उन्होंने राजनीति और शासन में सीधे हस्तक्षेप किया।
Credit: TNN
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स