Apr 28, 2025
पृथ्वी कुल सात महाद्वीपों में बटी है: एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया
Credit: Meta AI and canva
भारत एशिया के अंदर आता है, इस महाद्वीप में कुल 48 देश हैं। चलिए अब सवाल पर आते हैं...
Credit: Meta AI and canva
आपने ग्रीनलैंड का नाम सुना होगा, जिसे इस दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में से एक माना गया है।
Credit: Meta AI and canva
यहां वैज्ञानिकों ने एक हैरान करने वाली खोज की है, उन्हें यहां मोटी बर्फ की चादर के नीचे एक रहस्यमयी महाद्वीप मिला है।
Credit: Meta AI and canva
यह ग्रीनलैंड और कनाडा के बीच डेविस स्ट्रेट में पाया गया है। इस खोज ने भूगोल की दुनिया में वाकई खलबली मचा दी है।
Credit: Meta AI and canva
इस नए महाद्वीप को 'डेविस स्ट्रेट प्रोटो-माइक्रोकॉन्टिनेंट' नाम दिया गया है।
Credit: Meta AI and canva
वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एक ऐसा महाद्वीपीय टुकड़ा है, जो पूरी तरह से अलग नहीं हो पाया और समुद्र तल के नीचे दब गया।
Credit: Meta AI and canva
बताया जा रहा है कि ये महाद्वीप 58 मिलियन साल पुराना हो सकता है। यह तब हुआ जब ग्रीनलैंड और कनाडा के बीच की टेक्टोनिक प्लेट्स अलग हुईं।
Credit: Meta AI and canva
इसकी वजह से यह टुकड़ा बर्फ और समुद्र के नीचे छिपा रहा, जिसके बारे में अब तक किसी को पता नहीं था। बता दें, TNN इस खबर की पुष्टि नहीं करता इसे एक मीडिया हाउस से लिया गया है।
Credit: Meta AI and canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स