JEE एडवांस्ड AIR 1 रजित गुप्ता इस कॉलेज से करना चाहते हैं पढ़ाई

Neelaksh Singh

Jun 02, 2025

​JEE एडवांस्ड टॉपर रजित गुप्ता AIR 1, इस कॉलेज से करेंगे पढ़ाई​

कोचिंग हब कोटा से आने वाले 18 वर्षीय रजित गुप्ता ने 2 जून को जारी JEE एडवांस्ड में 332 अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है।

Credit: Canva and TNN

​कम उम्र में शुरू की कोचिंग​

कम उम्र में JEE कोचिंग शुरू करने से उन्हें मजबूत नींव मिली। शुरू में, रजित गुप्ता के माता-पिता को उम्मीद थी कि उनका बेटा मेडिकल क्षेत्र में नाम कमाएगा, लेकिन रजित गुप्ता इस बारे में आत्मविश्वासी नहीं थे।

Credit: Canva and TNN

​कक्षा 9 में बनाया लक्ष्य​

जब वे कक्षा 9 में पहुंचे, तो उन्हें अपना लक्ष्य क्लियर कर ​लिया, उन्हें अच्छे नंबरों से जेईई पास कर आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई करनी थी।

Credit: Canva and TNN

​रजित गुप्ता की मां​

उनकी मां, डॉ. श्रुति अग्रवाल एक विश्वविद्यालय की टॉपर थीं और वर्तमान में JDB कॉलेज में गृह विज्ञान की प्रोफेसर हैं।

Credit: Canva and TNN

You may also like

माता-पिता डॉक्टर और बेटे ने JEE एडवांस्ड...
संपूर्ण और परिपूर्ण में क्या होता है अंत...

​रजित गुप्ता के पिता​

उनके पिता NIT इलाहाबाद से स्नातक हैं और अब BSNL में उप-विभागीय इंजीनियर के रूप में काम करते हैं।

Credit: Canva and TNN

​बिना दबाव पास की परीक्षा​

एक सुशिक्षित परिवार से होने के बावजूद, रजित गुप्ता पर कभी किसी ने पढ़ाई का दबाव नहीं बनाया। माता-पिता ने हर बदम साथ दिया।

Credit: Canva and TNN

​पढ़ाई में अव्वल​

वह छोटी उम्र से ही पढ़ाई में रुचि रखते थे और लगातार पढ़ाई में अव्वल रहे। उन्होंने सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में गणित में 100 और विज्ञान में उच्च अंक प्राप्त किए। उन्होंने 96.8% का प्रभावशाली प्रतिशत हासिल किया।

Credit: Canva and TNN

​मॉक टेस्ट​

अपनी पढ़ाई व तैयारी का आकलन करने के लिए उन्हें मॉक टेस्ट दिए। वे आगे IIT बॉम्बे से पढ़ना चाहते हैं। उनका पसंदीदा स्ट्रीम कंप्यूटर साइंस है।

Credit: Canva and TNN

​जेईई एडवांस्ड 2025 क्रैक करने की रणनीति​

उन्होंने पढ़ाई के लिए कभी भी सख्ती से शेड्यूल का पालन नहीं किया, उनका मानना है इससे अनावश्यक दबाव पैदा हो सकता है। लेकिन जितने समय तक वे पढ़ते थे, उतने समय तक वे अच्छे से पढ़ते थे।

Credit: Canva and TNN

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: माता-पिता डॉक्टर और बेटे ने JEE एडवांस्ड में किया टॉप, IIT बॉम्बे जाने का सपना

ऐसी और स्टोरीज देखें