Aug 06, 2024
अंशुल सिंह के आईपीएस बनने की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने UPSC क्रैक करने के लिए कई बार परीक्षाएं दी।
Credit: Instagram
अंशुल सिंह यूपी के प्रयागराज की रहने वाली हैं। उनके पिता एक आरटीओ हैं और माता गृहिणी हैं।
अंशुल सिंह की स्कूलिंग प्रयागराज के बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज से हुई है।
स्कूलिंग के बाद अंशुल ने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किया।
ग्रेजुएशन के बाद अंशुल ने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की। साल 2017 में उन्होंने पहली बार यूपीएससी परीक्षा दी।
अंशुल को यूपीएससी में चार बार असफलता हाथ लगी। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और तैयारी करती रहीं।
साल 2018 में अंशुल ने यूपीपीसीएस परीक्षा क्रैक की और उनका चयन कॉमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर के तौर पर हुआ।
टैक्स इंस्पेक्टर की ड्यूटी के साथ अंशुल ने UPSC की तैयारी की। साल 2021 में उन्हें रैंक 435 के साथ सफलता हासिल हुई और वो IPS बन गईं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स