कौन हैं IAS मोनिका रानी जो चला रहीं 'ऑपरेशन भेड़िया', स्कूल टीचर से बनीं जिले की DM

Kuldeep Raghav

Sep 04, 2024

​ऑपरेशन भेड़िया​

'ऑपरेशन भेड़िया' बहराइच जिले में एक अभियान है, जिसका उद्देश्य आदमखोर भेड़ियों को पकड़ना है।

Credit: Instagram

​भेड़ियों का आतंक​

बहराइच में भेड़ियों के हमलों में 8 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए है!

Credit: Instagram

​मोनिका रानी कर रहीं लीड​

उत्तर प्रदेश के बहराइच में IAS मोनिका रानी के नेतृत्व में 'ऑपरेशन भेड़िया' चलाया जा रहा है। मोनिका रानी बहराइच की डीएम हैं।

Credit: Instagram

​यूपीएससी में 70वीं रैंक​

मोनिका रानी 2010 की IAS अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 70वींरैंक हासिल कर यह मुकाम पाया था।

Credit: Instagram

You may also like

​ये 7 कोर्स दिलाएंगे हाई पेइंग जॉब, मिलत...
​डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने बताया IAS बनने...

​मोनिका रानी एजुकेशन​

1982 में जन्मी मोनिका रानी मूल रूप से हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली हैं। उन्होंने बीकॉम और इकोनॉमिक्स में एमए किया है।

Credit: Instagram

​शादी और बच्चे के बाद टीचर की नौकरी​

साल 2005 में उनकी शादी हो गई। वह एक बच्चे की मां बनीं। इसके बाद मोनिका को दिल्ली के बिजवासन में एक सरकारी स्कूल में टीचर की जॉब लग गई।

Credit: Instagram

​जिम्मेदारियों के साथ तैयारी​

मोनिका रानी का शिशु जब आठ महीने का था तब उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। मोनिका रानी को यूपीएससी 2010 की सिविल सर्विस परीक्षा में रैंक 70 प्राप्त हुआ था।

Credit: Instagram

​​सख्त अफसर ​

मोनिका ने भूमाफियाओं और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कई बार सख्त एक्शन लिए हैं।

Credit: Instagram

​अब हैं जिलाधिकारी​

फिलहाल IAS मोनिका रानी यूपी के बहराइच में जिलाधिकारी पद पर तैनात हैं।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​ये 7 कोर्स दिलाएंगे हाई पेइंग जॉब, मिलती है लाखों में सैलरी​

ऐसी और स्टोरीज देखें