IPS हैं मनमोहन सिंह के दामाद, जानें किस पद पर है पोस्टिंग

Kuldeep Raghav

Dec 28, 2024

​मनमोहन सिंह का निधन ​

पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

Credit: Instagram/BCCL

​पंचतत्व में विलीन ​

26 दिसंबर की रात एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली थी। 28 दिसंबर को निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Credit: Instagram/BCCL

​पीछे छोड़ गए पत्नी और बेटियां​

मनमोहन सिंह अपने पीछे पत्नी गुरशरण कौर और तीन बेटियों उपिंदर सिंह, दमन सिंह और अमृत सिंह को छोड़ गए हैं।

Credit: Instagram/BCCL

​बड़ी बेटी उपिंदर सिंह​

मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी उपिंदर सिंह अशोका विश्वविद्यालय में इतिहास की प्रोफेसर हैं। उपिंदर सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग की पूर्व प्रमुख भी रह चुकी हैं।

Credit: Instagram/BCCL

You may also like

करना है कुछ बड़ा हासिल तो अपना लें रतन ट...
बोर्ड एग्जाम में आंसर राइटिंग के लिए अपन...

​दूसरी बेटी लेखिका​

मनमोहन सिंह की दूसरी बेटी दमन सिंह 'द लास्ट फ्रंटियर: पीपल' और 'फॉरेस्ट इन मिजोरम' और उपन्यास 'नाइन बाय नाइन' की लेखिका हैं। वह सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली और इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट, आनंद, गुजरात से स्नातक हैं।

Credit: Instagram/BCCL

​दमन सिंह के पति आईपीएस​

के पति, अशोक पटनायक, 1983 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं।

Credit: Instagram/BCCL

​इन पोस्ट पर रहे दामाद​

मनमोहन सिंह के दामाद आईपीएस अशोक पटनायक को 2016 में राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड (NATGRID) का सीईओ नियुक्त किया गया था।

Credit: Instagram/BCCL

​गुजरात कैडर के आईपीएस​

अशोक पटनायक 1983 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। अशोक पटनायक की गिनती देश के तेज-तर्रार अफसरों में की जाती है।

Credit: Instagram/BCCL

​वकील है तीसरी बेटी​

मनमोहन सिंह की तीसरी बेटी अमृत सिंह, अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (ACLU) में एक स्टाफ वकील हैं।

Credit: Instagram/BCCL

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: करना है कुछ बड़ा हासिल तो अपना लें रतन टाटा की ये बातें, छात्रों के लिए वरदान

ऐसी और स्टोरीज देखें