Oct 16, 2024
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं।
Credit: Instagram
हालांकि, उनके बेटे लाइमलाइट से थोड़ा दूर ही रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको मलाइका के बेटे की एजुकेशन के बारे में बताएंगे।
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी दिसंबर 1998 में हुई थी। हालांकि, दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया था।
मालाइका और अरबाज का एक बेटा है, जिसका नाम अरहान खान है। बता दें कि अरहान का जन्म नवंबर 2002 में हुआ था। वह अभी महज 21 साल के हैं।
एजुकेशन की बात करें तो अरहान खान ने नई दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की है। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरहान फिलहाल Long Island University से सिनेमा की पढ़ाई कर रहे हैं।
फीस की बात करें तो अरहान के इस कोर्स की सालाना फीस लाखों में बताई जाती है।
अरहान ने हाल ही में अपना एक पॉडकास्ट भी शुरू किया है, जिसका नाम डंब बिरयानी (Dumb Biryani) है।
इस पॉडकास्ट में अरहान अक्सर अपने गेस्ट से तीखे सवाल करते नजर आते हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स