Sep 03, 2026
मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने करीब 12 साल तक सेना में सेवा देने के बाद समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया है।
Credit: Instagram
4 Para Special Forces के कमांडों मेजर सांब्याल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के Aide-de-Camp यानी ADC थे।
Credit: Instagram
ADC होना कोई सामान्य पोस्टिंग नहीं है। यह राष्ट्रपति के बेहद महत्वपूर्ण सैन्य सहयोगियों में से एक जिम्मेदारी होती है।
Credit: Instagram
आधिकारिक कार्यक्रमों का समन्वय, प्रोटोकॉल, कार्यक्रमों की तैयारी और राष्ट्रपति के आधिकारिक दौरे पर साथ रहना जैसी जिम्मेदारियां शामिल होती हैं।
Credit: Instagram
राष्ट्रपति और राज्यपाल के साथ एडीसी अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। यह लोग सेना से होते हैं।
Credit: Instagram
ADC बनने के लिए आपको पहले भारतीय सेना, नौसेना या वायु सेना में अधिकारी (Commissioned Officer) बनना होगा।
Credit: Instagram
सबसे पहले एनडीए (NDA), सीडीएस (CDS) या एएफसीएटी (AFCAT) जैसी परीक्षाओं को पास करके सेना, नौसेना या वायु सेना में शामिल होना होगा।
Credit: Instagram
सेना में कम से कम 5 से 7 साल तक उत्कृष्ट सेवा देनी होगी। इस दौरान आपका अनुशासन, आचरण और नेतृत्व क्षमता बेदाग होनी चाहिए।
Credit: Instagram
एडीसी पद के लिए कोई सीधा आवेदन नहीं होता है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को आंतरिक रूप से शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स