Jul 28, 2025

By: Ankita Pandey

UP में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले पहले CM, जानें किसने कब तक संभाला कार्यकाल

​यूपी के सबसे लंबे समय तक सीएम​

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। योगी आदित्यनाथ राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने वाले नेता बन गए हैं।

Credit: Facebook

​योगी का कार्यकाल​

उन्होंने 8 साल,और 132 दिन का कार्यकाल पूरा कर पंडित गोविंद वल्लभ पंत को भी पीछे छोड़ दिया है।

Credit: Facebook

​2017 में ली शपथ​

योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और 2022 में लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटे।

Credit: PTI

​पंडित गोविंद वल्लभ पंत​


उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद वल्लभ पंत ने 8 साल और 127 दिन तक राज्य की बागडोर संभाली थी।

Credit: Facebook

You may also like

स्वामी विवेकानंद के इन कोट्स में छिपा है...
कभी सोचा है फाइटर प्लेन का रंग ग्रे क्यो...

​मायावती​

वहीं, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने 7 साल और 127 दिन तक मुख्यमंत्री पद संभाला था।

Credit: PTI

​मुलायम सिंह यादव​

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने 6 साल और 274 दिन का कार्यकाल संभाला।

Credit: PTI

​संपूर्णानंद​

इसी तरह संपूर्णानंद ने 5 साल और 345 दिन तक शासन किया और शिक्षा सुधारों के लिए याद किए जाते हैं।

Credit: Facebook

​अखिलेश यादव​

अखिलेश यादव, जो 2012 में देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने, ने 5 साल और 4 दिन तक प्रदेश का नेतृत्व किया।

Credit: Facebook

​नारायण दत्त तिवारी​

नारायण दत्त तिवारी तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उनका कुल कार्यकाल 3 साल और 314 दिन रहा।

Credit: PTI

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: स्वामी विवेकानंद के इन कोट्स में छिपा है सफलता का राज, छात्र बांध लें गांठ

ऐसी और स्टोरीज देखें